उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड, गंगा उफान पर, SDRF की घाटों पर तैनाती बढ़ी

उत्तराखंड में हुई लगातार बारिश के कारण कई जिलों में लैंडस्लाइड हुई है, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं और सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

उत्तराखंड में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड, गंगा उफान पर, SDRF की घाटों पर तैनाती बढ़ी

उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण 4 जिलों में हुई लैंडस्लाइड हुई है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पास पहुंच गई है, जिससे SDRF की घाटों पर तैनाती बढ़ा दी गई। आरती घाट पूरी तरह डूब चुके है और प्रशासन ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की।

लगातार लैंडस्लाइड

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी और सिलाई बैंड के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। वहीं, गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भटवाड़ी के आगे पापड़गाड़ में चलती गाड़ियों के बीच सड़क धंसने और दरारें पड़ने से यातायात के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। हालांकि, पापड़ गाड़ के पास धंसी सड़क को अस्थायी रूप से सुचारू करने की कोशिश की गई है। 

800 यात्रियों को रोका

वहीं, रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर बारिश और लैंडस्लाइड के कारण सुरक्षा के लिहाज से करीब 800 यात्रियों को रोक दिया गया था। मार्ग साफ होने के बाद सुबह 8 बजे इन यात्रियों को सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया है। फिलहाल इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

सड़के बंद

इधर, चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा और बोल्डर गिरने से करीब 200 यात्री फंस गए थे, जिन्हें सुबह 9 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया है। नारायणबगड़ में भारी बारिश से सिमली-अल्मोड़ा हाईवे पर भारी मलबा आ गया है। वहीं, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर करीब 30 मीटर सड़क वॉशआउट हो गई, जबकि धारडुंग्री-मैखुरा-सोनला स्टेट हाईवे लगातार पत्थर गिरने के कारण 2 हफ्ते से बंद पड़ा है। वहीं टिहरी के NH-507 पर अलगाड़ पुल के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। उधर, देहरादून में भी मंगलवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड सरकार ने नवाचारी आइडियाज पर आधारित 10 युवा स्टार्टअप्स को चुना और ₹2 लाख प्रत्येक को पुरस्कार के रूप में देगी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026