CM पुष्कर सिंह धामी ने की असम के CM से बात, हर संभव मदद का ऐलान

उत्तराखंड सीएम असम के समर्थन में

CM पुष्कर सिंह धामी ने की असम के CM से बात, हर संभव मदद का ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बातचीत की और बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

cm पुष्कर सिंह धामी ने की असम के cm से बात  हर संभव मदद का ऐलान

CM पुष्कर सिंह धामी ने की असम के CM से बात |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से बने हालात की जानकारी ली और प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और सरकार इस कठिन समय में असम के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर उत्तराखंड सरकार हर संभव सहायता के लिए तैयार है। 

लंबी और वैज्ञानिक योजना तैयार

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कामना की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल्द हालात सामान्य हों और सभी लोग सुरक्षित रहें। इससे पहले रविवार को असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार नदी किनारे होने वाले लगातार कटाव की समस्या से निपटने के लिए एक लंबी और वैज्ञानिक योजना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि इस काम में IIT गुवाहाटी के विशेषज्ञों की तकनीकी सहायता ली जाएगी, ताकि दिक्कत का स्थायी समाधान खोजा जा सके। 

प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

4 दिन के ऊपरी असम दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा डिब्रूगढ़ जिले के पुखुरीजान क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने कटाव से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर जमीनी स्थिति को समझने की कोशिश की। दौरे के दौरान लोगों ने कटाव से जुड़ी अपनी समस्याएं CM के सामने रखीं। असम के कई हिस्सों में बाढ़ का असर अभी भी बना हुआ है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 5 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों में गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव और धेमाजी शामिल हैं। बाढ़ का असर 21 राजस्व मंडलों और 335 गांवों तक पहुंच गया है। 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

राज्य

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

उत्तराखंड में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

राज्य

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला ने अपने परिवार के बाजार जाने के दौरान खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू की है।

शिवमय हुआ उत्तराखंड, हरिद्वार पहुंचे 1 से ज्यादा भक्त, शिवालयों में लंबी कतारें

राज्य

शिवमय हुआ उत्तराखंड, हरिद्वार पहुंचे 1 से ज्यादा भक्त, शिवालयों में लंबी कतारें

उत्तराखंड में सावन के पहले और तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, कांवड़ यात्रा भी चरम पर।

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

राज्य

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

उत्तराखंड के नैनीताल में दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी बड़ा कारण।

बारिश बनी आफत: उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट

देश-विदेश

बारिश बनी आफत: उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट

उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा और यूपी में बाढ़ के हालात। बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली से 10 मौतें हुईं।