उत्तराखंड पेपर लीक प्रदर्शन

उत्तराखंड में UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उत्तराखंड में बीटेक पेपर लीक मामले पर कांग्रेस और NSUI ने प्रदर्शन किया, जिसमें कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

उत्तराखंड में UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उत्तराखंड में UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) के बीटेक पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस और NSUI का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर के बाहर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा।

निष्पक्ष जांच की मांग

करीब 400 से 500 कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक विश्वविद्यालय परिसर के बाहर इकट्ठा हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री धामी से पूरे प्रकरण की विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में जांच जरूरी है। पार्टी ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में विफल है।

पेपर हुए रद्द

UTU में पेपर लीक सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 'मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स' और 'इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी' विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनका पुनर्परीक्षण अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगा। मामले में व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र लीक करने के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। विश्वविद्यालय ने उसे 7 साल के लिए परीक्षा संबंधी कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया है, जबकि संबंधित कॉलेज ने उसकी सेवाएं भी समाप्त कर दी हैं।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026