CM योगी ने की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

उत्तरप्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए गए

CM योगी ने की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

उत्तरप्रदेश में आज 35 करोड़ पौधे लगाने का अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत की।

cm योगी ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे

CM योगी ने की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत |

उत्तरप्रदेश में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सीएम योगी ने आसमान में गुब्बारे भी छोड़े और आईफोन से सेल्फी ली।

‘पौधे बचाना भी हमारी जिम्मेदारी’

सीएम ने कहा- एक पेड़ मां के नाम पर लगाइए। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। इस साल मानसून करीब 1 महीना देर से आया, जिससे खेती प्रभावित हुई है। मौसम का स्वरूप बदला है। गर्मी-सर्दी चरम पर है। दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। CM ने कहा- समुद्र किनारे बसे कई शहरों पर खतरा मंडरा रहा है। कई शहर गैस चैंबर बनते जा रहे। बीमार-बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देनी पड़ रही है। यह सब अंधाधुंध पेड़ काटने और जल स्रोतों को नष्ट करने का नतीजा है। इसकी कीमत पूरी मानवता चुका रही है।

 35 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट

राज्य में पिछले साल भी सरकार ने अभियान चलाकर 35 करोड़ पौधे लगवाए थे, लेकिन इस बार एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट रखा गया। अगर यह टारगेट पूरा हुआ तो 24 घंटे में सबसे अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनेगा। अभी सुबह 11 बजे तक 13 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 सालों में प्रदेश में 242 करोड़ पौधे लगाए गए। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए है। इससे माताओं-बहनों को धुएं से राहत मिली और आंखों व सांस की बीमारियों से बचाव भी मिला।

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

राज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते गंगा, यमुना सहित 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

राज्य

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

रायबरेली में एक बेटी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

राज्य

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी ने कांग्रेस की आलोचना की, विभाजन को कायरता का प्रमाण बताया।