उत्तरप्रदेश में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, चरित्र पर था शक, शमशान में फैंका शव

up-man-kills-wife-suspicion-crematorium-body-dumped

उत्तरप्रदेश में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, चरित्र पर था शक, शमशान में फैंका शव

उत्तरप्रदेश में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या चरित्र पर था शक शमशान में फैंका शव

UP man kills wife: उत्तरप्रदेश के भुता थाना क्षेत्र में मंजू देवी की उसके पति भीमसेन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को श्मशान भूमि में फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण श्मशान से गुजरे तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपी पति को हिरासत में लिया। 

श्मशान में शव

बता दे कि, मंगलवार तड़के गांव के कुछ लोग श्मशान की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर एक शव पर पड़ी। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भुता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।  

[caption id="attachment_140041" align="alignnone" width="1299"]जांच कर रही पुलिस जांच कर रही पुलिस[/caption]

UP man kills wife: पत्नी को बेरहमी से पीटा

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव रावलकलां निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने पीलीभीत के एक गांव की रहने वाली 30 साल की मंजू देवी से शादी की थी। बताया जा रहा है कि भीमसेन को पत्नी के चरित्र पर शक था। वह मंजू पर किसी युवक से संबंध होने का आरोप लगाता था। इसी शक के चलते दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती था। सोमवार रात इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर भीमसेन ने मंजू को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से मंजू की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद फैंका शव

पत्नी की मौत के बाद पति घबरा गया। पुलिस से बचने के लिए उसने देर रात ही मंजू के शव को गांव की श्मशान भूमि में ले जाकर फेंक दिया और घर आ गया। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंजू के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला को बेरहमी से पीटा गया था।

पुलिस ने आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। PM रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।