उज्जैन मंदिर में भगदड़

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालु घायल और 3 अस्पताल में भर्ती

नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालु घायल और 3 अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के दिन भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान करंट फैलने की अफवाह के बाद भीड़ का दबाव बढ़ गया और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। घटना में 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

3 श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस के मुताबिक, नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए करीब 40 हजार श्रद्धालु कतार में थे और अब तक करीब 5.50 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं।

घायलों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

घायल श्रद्धालुओं ने भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठाए। सागर नाम के श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि उन्हें कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद हरसिद्धि चौराहे पर रोक दिया गया। उनके मुताबिक, अचानक बैरिकेड खोले गए, जिसके बाद भीड़ का दबाव बढ़ा और टेंट व बैरिकेड गिर गए। उनके दोनों पैर बैरिकेड के नीचे फंस गए और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ।

एक अन्य महिला श्रद्धालु ने बताया कि उनकी बेटी भी भीड़ की चपेट में आकर घायल हुई। महिला के मुताबिक, बेटी के दांत टूट गए और वह कुछ बोल नहीं पा रही थी।

VIP दर्शन को लेकर भी उठे सवाल

घायल श्रद्धालु ने दावा किया कि इस दौरान VIP दर्शन जारी थे और 300 रुपए की रसीद के जरिए विशेष दर्शन कराए जा रहे थे। इन आरोपों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घटना पर दुख जताते हुए धार्मिक स्थलों पर VIP एंट्री और विशेष दर्शन व्यवस्था बंद करने की मांग की।

हालांकि, कलेक्टर रोशन सिंह ने किसी भी तरह की भगदड़ से इनकार करते हुए घटना को भ्रामक बताया है। महाकाल मंदिर प्रशासन ने भी कहा कि नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थित रूप से जारी हैं और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की कलाई पर बांधी राखी, पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत

बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की कलाई पर बांधी राखी, पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

देश की पहली राखी बाबा महाकाल को अर्पित, 2 फीट की खास राखी से हुआ रक्षाबंधन का शुभारंभ

देश की पहली राखी बाबा महाकाल को अर्पित, 2 फीट की खास राखी से हुआ रक्षाबंधन का शुभारंभ

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन की शुरुआत विशेष भस्म आरती और बाबा महाकाल को राखी अर्पित करके की गई।

बाबा महाकाल के दरबार में अनोखा रक्षाबंधन, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

बाबा महाकाल के दरबार में अनोखा रक्षाबंधन, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

भगवान महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा, जो धार्मिक परंपरा और भक्ति का प्रतीक है।

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी और महाभोग की तैयारियां पूरी हुईं। 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग तैयार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

छतरपुर के नौगांव में नागपंचमी के मौके पर नाग और कुत्तों के बीच रोचक घटना घटी, जिसे वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026