सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को मिली सौगात,CM डॉ मोहन ने जताया रेल मंत्री का आभार

ujjain-railway-line

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को मिली सौगात,CM डॉ मोहन ने जताया रेल मंत्री का आभार

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को मिली सौगातcm डॉ मोहन ने जताया रेल मंत्री का आभार

Ujjain Railway line: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच रेलवे ने मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है, अब रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी लम्बी 189.04 करोड़ रुपये की लागत वाली नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सौगात के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है उन्हें धन्यवाद दिया है।

[caption id="attachment_134106" align="alignnone" width="1183"]CM डॉ मोहन ने जताया रेल मंत्री का आभार CM डॉ मोहन ने जताया रेल मंत्री का आभार[/caption]

रेलवे ने अपनी परिचालन दक्षता बढ़ाने, सुरक्षा में सुधार करने और यात्रा के समय को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 1150 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

रेलवे ने मध्य प्रदेश को 8.60 किलोमीटर उज्जैन बाईपास लाइन मंजूर की है जो नईखेरी-चिंतामन गणेश स्टेशन को जोड़ेगी. जानकारी के अनुसार इसकी लागत 189.04 करोड़ रुपये है। पश्चिम रेलवे के अंतर्गत उज्जैन बाईपास लाइन परियोजना एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी जिससे उज्जैन जंक्शन पर ट्रेनों के संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंहस्थ से पहले मिली सौगात

Ujjain Railway line: खास बात यह है की कॉरिडोर विशेष रूप से 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए बहुत अहम् है, इसके बन जाने से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य पूजनीय स्थलों पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन के आवागमन को बढ़ावा देगा।इस बायपास से नॉरमल लोगों को भी लाभ होगा। साथ ही माल ढुलाई सेवाओं के संचालन को भी लाभ होगा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन बायपास को मंजूरी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।

सीएम ने जताया रेल मंत्री का आभार

[caption id="attachment_134107" align="alignnone" width="1184"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पोस्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पोस्ट[/caption]

Ujjain Railway line: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी की नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है। इस लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। और यह ‘सिंहस्थ-2028’ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगा। उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और ट्रेनों में विलंब नहीं होगा। इस बायपास रेल लाइन को स्वीकृति देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।