मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा, दो ट्रक बने आग का गोला

two-trucks-burst-into-flames-on-mumbai-agra-highway

मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा, दो ट्रक बने आग का गोला

मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा दो ट्रक बने आग का गोला

मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा: इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई-आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में आग लग गई। इसकी लपटें और धुएं का गुबार एक किमी दूर से दिखाई दे रहा था जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। और सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है

मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा: इंदौर की लोहा मंडी जा रहा था ट्रक

ट्रक चालक राकेश ने बताया कि वह मुंबई के भिवंडी इलाके से इंदौर की लोहा मंडी के लिए केमिकल के डिब्बे लेकर जा रहा था। मानपुर में चाय पीने के लिए रुका था। थोड़ी देर बाद ढाबे के एक कर्मचारी ने बाहर खड़े ट्रक में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचते ही देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। चालक के मुताबिक, ट्रक में माल कल ही भरा गया था।

READ MORE :Aim to make Madhya Pradesh the Milk Capital: मध्यप्रदेश को “मिल्क कैपिटल” बनाने का लक्ष्य,CM मोहन कर रहे प्रयास

मुंबई-आगरा हाइवे ट्रक आग हादसा: पुलिस मामले की जांच में जुटी

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि आग की चपेट में पीछे खड़ा एक अन्य ट्रक भी आ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास

आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।