Tree Plantation: हरियाली है धरती का श्रृंगार” अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

tree-plantation-3

Tree Plantation: हरियाली है धरती का श्रृंगार” अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

tree plantation हरियाली है धरती का श्रृंगार” अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

Tree Plantation: जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर जोधपुर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से "हरियाली है धरती का श्रृंगार" संकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान की शुरुआत स्टेडियम मंडल अध्यक्ष नवाब ख़ान के नेतृत्व में उम्मेद उद्यान परिसर में की गई।

Tree Plantation: आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम ख़ान ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे के चलते वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गया है। उन्होंने बताया कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानव जीवन पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में एकमात्र उपाय हरियाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जो न केवल पर्यावरण को संजीवनी प्रदान करेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

Tree Plantation: पर्यावरण को संजीवनी प्रदान करेंगे

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर कुन्ती परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पीसीसी सदस्य मजीद गौरी, प्रवक्ता एम एन राय, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल हाथवाल, महासचिव धनपत गुर्जर और सचिव रिजवान राजा शामिल रहे।

Tree Plantation: कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे

इसके अतिरिक्त पार्षद इरफ़ान बैली, मंडल अध्यक्ष हिमांशु श्रीमाली, अकरम उमर, मो. जरीफ, पुखराज दिवाराया, शेर मोहम्मद, रेवंत सिंह, शाकिर शेरनी, अज़ीज़ ख़ान, ज़ाहिद रहमानी, मंज़ूर जिलानी, अजहरुद्दीन, जगदीश चौहान, राहुल कंडारा, समीर बेलिम, नसीर भाटी, पारो बानो, प्रेम जोशी और अली ख़ान सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Tree Plantation: महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आम जन की भागीदारी से ही संभव है। वृक्षारोपण के इस छोटे से कदम के जरिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

संबंधित सामग्री

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।