Top Hindi News Update: खतरनाक पिकनिक स्पॉट्स पर एंट्री बैन

top-hindi-news-update-entry-ban-on-dangerous-picnic-spots

Top Hindi News Update: खतरनाक पिकनिक स्पॉट्स पर एंट्री बैन

By:

Ranu

top hindi news update खतरनाक पिकनिक स्पॉट्स पर एंट्री बैन

जाने से पहले जान ले कहां-कहां लगा बेन

Top Hindi News Update: बारिश के मौसम में हर कोई प्राकृतिक झरनों का लित्फ उठाना चाह रहा है.लेकिन उनके लिए बुरी खबर है. इंदौर के आसपास प्राकृतिक स्थलों पर हादसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने इन पिकनिक स्पॉट पर एंट्री बैन कर दी है. आदेश के मुताबिक जोखिमभरे स्थलों पर आम आदमी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसका उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी.

बारिश के सीजन में पिकनिक स्पॉट और वाटर फाल में डूबने से होने वाली मौत पर बड़ा एक्शन हुआ है.इंदौर कलेक्टर ने ऐसे झरने पर एंट्री पर बैन लगा दिया है। यह भी कहा है कि यदि नियमों का उल्लंघन किया तो केस दर्ज किया जाएगा। पिछले 5 साल में करीब 40 लोग ऐसी जगह जान गंवा चुके हैं। अधिकतर लोग 16 से 25 साल के युवा थे। ज्यादातर जानें डूबने या फिसलकर डूबने से गई हैं।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

यहां हुई एंट्री बैन

तिंछा फाल

चोरल झरना

चोरल डैम

सीतलामाता झरना

कजलीगढ़ क्षेत्र

मेहंदी कुंड

Read More- Bhopal Latest News Hindi: भोपाल के बड़े तालाब में मिले महिला और पुरुष के शव

Top Hindi News Update: जान गंवाने के मामले लगभग एक जैसे

खुडैल थाना क्षेत्र के जंगल में बसे मुहाड़ी गांव से 500 मीटर दूर फाल वाले कुंड में डूबने से रेनेसा कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई थी

इंदौर में 8 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने बड़वाह के जंगलों में गया था। आठों दोस्तों से तीन दोस्त चोरल नदी में नहाने गए। गहरे पानी में जाने से एक की मौत हो गई।

सिमरोल क्षेत्र के जूना पानी वाटर फाल पर पिकनिक मनाने गए नीट के छात्र की कुंड में डूबने से मौत हो गई।

पिछले साल 23 जुलाई 2023 को खुड़ैल थाना क्षेत्र के हत्यारी खोह में दो छात्रों को डूबने से मौत हो गई थी।

15 अगस्त 2023 को पिकनिक मनाने के लिए भैरव कुंड गए थे। वहीं तीनों कुंड में नहाने के दौरान तीनों की मौत हो गई.

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।