theft-of-lakhs-from-jain-temple-of-raipur

CG NEWS: रायपुर के जैन मंदिर से लाखो की चोरी

By : Narendra Singh
CG NEWS: रायपुर के जैन मंदिर से लाखो की चोरी

सोता रहा गार्ड सोने-चांदी के 54 सामान ले उड़े चोर

CG NEWS: रायपुर के जैन मंदिर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के 54 सामानों की चोरी कर ली है। इन सामानों में भगवान की मूर्ति के ऊपर का छत्र, सोने का कलश और चांदी के करीब 4 दर्जन से ज्यादा बर्तन थे। इस वारदात के दौरान मंदिर में गार्ड भी ड्यूटी पर था लेकिन वह सोता रहा।

CG NEWS: जैन मंदिर में चोरी

जानकारी के मुताबिक, लाभाण्डी इलाके में 1008 पदम प्रभ दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। रविवार रात डेढ़ बजे के करीब चोर मंदिर के साइड वाले दरवाजे से भीतर घुसे। दरवाजे पर दो ताला लगा हुआ था। जिसे उन्होंने आरी से काट दिया। अंदर घुसकर चोरों ने सबसे पहले चारों तरफ का मुआयाना किया। फिर CCTV कैमरे के तारों को काट दिया।

CG NEWS: कीमती सामान किया पार

चोरों ने जैन मंदिर से भगवान के ऊपर लगा हुआ गोल्ड पॉलिश वाला तीन चांदी का छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्ट प्रतिहार्य, 2 चांदी की बड़ी थाली, 1 सोने का कलश, 9 चांदी का अभिषेक कलश, 6 शांति धारा झारी, 4 छत्र चांदी, 2 चांदी की थाली, 3 आशिका, 5 छोटी चांदी की प्लेट, 1 चांदी का लोटा, एक चांदी की बड़ी गंजी, चांदी का चम्मच और अन्य सामान चोरी किया है। आशंका है कि इन सामानों की कीमत 20 से 25 लाख की है।

CG NEWS: सोता रहा गार्ड हो गई चोरी

इस जैन मंदिर में तीन दरवाजे हैं जिसमें एक सामने मुख्य दरवाजा है। जबकि दो छोटे लकड़ी के दरवाजे साइड में बने हुए हैं। रात में भगवान के पूजा पाठ के बाद मुख्य दरवाजा और एक साइड के दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया जाता है। फिर एक अन्य छोटे दरवाजे पर ताला लगाकर बाहर निकलते है। पुलिस को आशंका है कि चोर पहले से मंदिर के भीतर की रेकी किया था।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026