CM साय ने खिलाड़ियों से की मुलाकात
[caption id="attachment_67314" align="alignnone" width="300"]
T20 Championship[/caption]
IML 2025:
T20 Championship 2025:- इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज हो गया है. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में शुभारंभ किया. वहीं हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाया.छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का कुंभ
छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए शनिवार, 9 मार्च का दिन ऐतिहासिक रहा. दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया. इस रोमांचक लीग में भारत और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर की हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज मास्टर्स (West indies Masters) टीम की कप्तानी ब्रायन लारा कर रहे हैं.CM साय ने सचिन तेंदुलकर से की मुलाकात
[caption id="attachment_67315" align="alignnone" width="272"]
सीएम साय और सचिन तेंदुलकर[/caption]
सीएम विष्णु देव साय ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की. सीएम ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि हमने सचिन को अब तक सिर्फ टीवी पर खेलते हुए देखा था, लेकिन आज उनसे प्रत्यक्ष भेंट का अवसर मिला. यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है.सचिन तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ आने पर खुशी व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी छत्तीसगढ़ में खेलेंगे.