मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आंतक,नागरिकों में दहशत का माहौल

stray-dog-menace-madhya-pradesh

मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आंतक,नागरिकों में दहशत का माहौल

मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आंतकनागरिकों में दहशत का माहौल

Stray Dog Attacks MP : मध्य प्रदेश में लगभग 10 लाख आवारा कुत्ते हैं, जो लोगों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। खासकर इंदौर में सबसे ज्यादा हमले दर्ज किए गए हैं। इस वजह से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को इन कुत्तों ने काटा है, जिससे डर बढ़ा है।

इंदौर में सबसे ज्यादा हमले

इंदौर में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग तीन लाख है और यहां हर महीने औसतन 5 हजार लोग कुत्तों के काटने की घटनाओं के शिकार होते हैं। इंदौर में इस गंभीर स्थिति को देखकर प्रशासन ने नसबंदी के प्रयास तेज कर दिए हैं ताकि कुत्तों की संख्या नियंत्रित की जा सके।

भोपाल की पकड़-छोड़ नीति

भोपाल में प्रशासन द्वारा कुत्तों को पकड़ कर वापस उसी जगह छोड़ दिया जाता है, जहां से पकड़ा गया होता है। इससे समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाता और कुत्ते फिर से उसी क्षेत्र में आतंकित करते हैं। यह नीति लोगों में असंतोष और नाराजगी का कारण बनी हुई है। READ MORE : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरूआत की ,दिल्ली से शुरू होकर वृदावन तक जाएगी

नसबंदी पर किए जा रहे प्रयास

मध्य प्रदेश में रोजाना लगभग 50 कुत्तों की नसबंदी हो रही है। इसके बावजूद कुत्तों की संख्या नियंत्रण से बाहर है। नगर निगम की तरफ से नसबंदी अभियान के लिए केंद्र सरकार को नए केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अतिरिक्त 3 शेल्टर होम भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बनाए गए हैं, लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और प्रशासनिक कदम

सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को शेल्टर होम में रखने और नसबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को कुत्तों के काटने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने और प्रभावितों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया है।

भविष्य की रणनीतियां और आवश्यकता

समस्या को हल करने के लिए और अधिक शेल्टर होम बनाने, नसबंदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही, कुत्तों की बेहतर देखभाल और नियंत्रण के लिए प्रभावी टीम का गठन आवश्यक है। मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन और जनता को मिलकर काम करना होगा ताकि सभी सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रह सकें।  

संबंधित सामग्री

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है

राज्य

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को विभिन्न योजनाओं और कृषि नवाचारों के बारे में संबोधित किया। उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने और आय वृद्धि की बात कही।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट, CM धामी बोले - औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करेंगे विचार

राज्य

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट, CM धामी बोले - औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करेंगे विचार

उत्तराखंड में बाघों की संख्या तीन गुना बढ़कर 560 हो गई है, जिससे राज्य अब दूसरे राज्यों को बाघ देने की तैयारी कर रहा है।

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

राज्य

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। वन विभाग ने बाघ की खाल और अन्य दुर्लभ प्रजातियों के अंग बरामद किए।

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

राज्य

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

मेरठ में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार ली। घटना की वजह गर्लफ्रेंड के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू था।