नकली नोट के मामले में सपा का BJP पर जोरदार पलटवार

sp-bjp-fake-currency-case-counterattack

नकली नोट के मामले में सपा का BJP पर जोरदार पलटवार

नकली नोट के मामले में सपा का bjp पर जोरदार पलटवार

SP vs BJP Fake Currency: समाजवादी पार्टी ने नकली नोट के मामले को लेकर BJP पर जोरदार पलटवार किया है। सपा ने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें देवरिया के BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ कुछ युवकों की तस्वीर है। इस पोस्ट को अखिलेश यादव ने भी रिपोस्ट किया। सपा का आरोप है कि ये युवक नकली नोट मामले में गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन BJP इन्हें सपा से जोड़कर राजनीति कर रही है।

अखिलेश यादव

BJP विधायक के साथ फोटो

समाजवादी ने फोटो के साथ लिखा कि देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ उन लड़कों की तस्वीर सामने आई है। ये वही लड़के हैं जिन्हें नकली नोट मामले में सपा का बताकर BJP और भाजपा सरकार का प्रशासन तथा भाजपा नेता चीख-पुकार मचा रहे हैं। सपा ने सवाल उठाए कि नेता बताएंगे कि ये लड़के शलभ मणि त्रिपाठी के लिए क्या काम करते हैं?, क्या शलभ मणि त्रिपाठी से भी नकली नोट मामले में पूछताछ होगी या नहीं?

अखिलेश का सवाल

समाजवादी पार्टी का कहना है कि भाजपा और उसकी सरकार वाले प्रशासन ने जानबूझकर इन युवकों को सपा से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की। जबकि असल में ये युवक BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से जुड़े हुए हैं। अखिलेश यादव के रिपोस्ट करने से यह मामला और चर्चा में आ गया है। 

SP vs BJP Fake Currency: नकली नोट विवाद

यह पूरा विवाद नकली नोट छापने के मामले से जुड़ा है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। भाजपा के पक्ष के इन युवकों को सपा कार्यकर्ता या नेता बताकर हमला बोल रहा था। लेकिन सपा ने अब तस्वीरें शेयर करके पलटवार किया और दावा किया कि ये लोग देवरिया के BJP विधायक के करीबी हैं। सपा पूछ रही है कि अगर सच्चाई यही है तो फिर शलभ मणि से पूछताछ क्यों नहीं हो रही?

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

राज्य

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया संशोधन के जरिए बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी कीं, जिससे प्रस्तावित हड़ताल टलने की संभावना बढ़ी है।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।