सीतापुर में 12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर

sitapur-12-year-old-mosque-demolition-news

सीतापुर में 12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर

सीतापुर में 12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर

Sitapur Mosque Demolition: उत्तरप्रदेश के सीतापुर में सोमवार सुबह प्रशासन ने 12 साल पहले बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के वाद में मस्जिद को हटाने का निर्णय हुआ था।  

[caption id="attachment_144083" align="alignnone" width="973"]'सैयद हजरत उमर फारूक’ मस्जिद 'सैयद हजरत उमर फारूक’ मस्जिद[/caption]

सुबह 3 बजे पहुंचे अफसर

ADM नीतीश कुमार अफसरों के साथ सोमवार तड़के 3 बजे मौके पर पहुंचे। फिर बुलडोजर मंगाए गए। इसके बाद मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह 8 बजे तक मस्जिद को जमींदोज कर दिया गया। मस्जिद जिला मुख्यालय से 42 km दूर लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में बनी थी। अफसरों ने बताया- मस्जिद तालाब की जमीन पर बनाई गई थी।

500 पुलिसकर्मी तैनात

ग्राम सभा की शिकायत पर तहसील कोर्ट ने मस्जिद को गिराने का आदेश दिया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ADM, ASP, SDO समेत 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। मस्जिद के मौलाना अब्दुल रहमान ने कार्रवाई के खिलाफ कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कहा- यह सियासी मसला है। इस पर कुछ कहना ठीक नहीं है।

[caption id="attachment_144084" align="alignnone" width="952"]सुबह 3 बजे हुई कार्रवाई सुबह 3 बजे हुई कार्रवाई[/caption]

12 साल पुरानी मस्जिद

बता दे, नयागांव बेहटी में 12 साल पहले करीब डेढ़ बीघा जमीन पर मस्जिद ‘सैयद हजरत उमर फारूक’ का निर्माण कराया गया था। जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मस्जिद के निर्माण में 1 करोड़ रुपए की लागत आई। मस्जिद में 120 फीट लंबा और 90 फीट चौड़ा एक हॉल बना था। इसके अलावा 4 छोटे-छोटे कमरे भी थे। मस्जिद की देखरेख की जिम्मेदारी मुतवल्ली आलम को दी गई थी। ग्राम सभा ने दावा किया था कि मस्जिद तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई। 18 दिसंबर, 2025 को ग्राम सभा की ओर से अदालत में वाद दाखिल किया गया।

Sitapur Mosque Demolition: अवैध घोषित

कोर्ट से 6 जनवरी, 2026 को मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए मालिकान को बेदखल करने का आदेश  दिया। कोर्ट ने 15 दिन का नोटिस देकर मस्जिद से सामान हटा लेने की हिदायत दी थी। मियाद पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।