Sironj News: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, क्लीनिक सील

sironj-fake-doctor-treatment-child-death-clinic-sealed

Sironj News: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, क्लीनिक सील

sironj news फर्जी डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत क्लीनिक सील

Sironj News: मध्यप्रदेश के सिरोंज में फर्जी डाक्टरों का धंधा जोरों पर है। एक बपार फिर फर्जी डॉक्टर के इलाज से एक मासूम की मौत हो गयी। बी एम ओ ने क्लीनिक सील कर दिया। बच्चे की मौत के मामले में थाने में मर्ग कायम किया गया है।

बच्चे की इलाज के दौरान गई जान

मामला नगर में संचालित देहली क्लीनिक जुड़ा हुआ है। यह क्लीनिक डॉक्टर अजीजउद्दीन संचालित करते हैं। गुरुवार दोपहर को सिरोंज निवासी अनिल अहिरवार अपने 6 महीने के बेटे हर्षित को देहली क्लीनिक पर ले गए थे। यहाँ डॉक्टर ने बच्चे की जांच कर सिरप पिलाई और कुछ दवाएं दीं। घर लौटने पर बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और बच्चा बेसुध हो गया। अनिल दोबारा बच्चे को लेकर क्लीनिक गये। यहां अजीजउद्दीन ने बच्चे को सरकारी अस्पताल जाने के लिए बोला। अनिल बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। Read More-Ratlam Student incident: रतलाम स्कूल में छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मोबाइल वजह

क्लीनिक से एक्सपायरी दवाएं, ड्रिप मिलीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। रात 8 बजे बीएमओ डॉ. नीरज पंथी, डॉ. गोलू खत्री, अस्पताल स्टाफ, पुलिस बल और राजस्व अमले की एक संयुक्त टीम देहली क्लिनिक पहुंची। जांच के दौरान क्लीनिक से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं, ड्रिप और अन्य चिकित्सा उपकरण मिले। बीएमओ डॉ. नीरज पंथी ने पुष्टि की है कि बच्चे को दी गई दवाओं में% रोगन काहू% नामक एक सिरप भी शामिल थी, जिसकी एक्सपायरी डेट 2024 में ही निकल चुकी थी। Read More-CM Mohan gave statement: जो कानून को हाथ में लेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा-सीएम डॉ मोहन यादव

Sironj News: क्लीनिक किया सील

मामले में शिकायत के बाद जांच टीम क्लीनिक पहुंची। जांच के दौरान डॉक्टर नहीं मिला। यह क्लीनिक यूनानी का है। इसमें डॉक्टर को एलोपैथिक दवाएं रखने और देने का अधिकार नहीं है। डॉक्टर को नोटिस जारी करके पूछताछ की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया बच्चे को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि देहली क्लीनिक पर बच्चे का इलाज करवाया था। यहां से दवा देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हुई है.रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को छोड़ दिया है।

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।