शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक होगा रामगढ़, CM हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ...

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक होगा रामगढ़, CM हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

4 अगस्त को झारखंड में शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक होगा रामगढ़ cm हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक होगा रामगढ़, CM हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण | None

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर रामगढ़ जिले में सोमवार, 4 अगस्त को भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर, बरलंगा में स्थापित शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वह दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है।

शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी

प्रतिमा अनावरण के साथ कई योजनाओं की मिलेगी सौगात

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न सिर्फ शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, बल्कि राज्य सरकार की कई योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और सहायता राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तावित कई विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आगंतुकों के बैठने तक की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रांची कलेक्ट्रेट में होगा रक्तदान शिविर

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रांची कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वेच्छा से रक्तदान अभियान में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस मानवीय पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने के समान है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लुकैयाटांड़ में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल निर्माण और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है, जहां से कार्यक्रम का संचालन होगा।

शिबू सोरेन

प्रशासन की ओर से आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के साथ-साथ झामुमो के नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार जुटे हुए हैं। 4 अगस्त को लुकैयाटांड़ में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शिबू सोरेन के संघर्ष, योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को याद करने का एक बड़ा अवसर होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, CM सोरेन से मिलने की रखी शर्त; 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद उतारा गया

राज्य

100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, CM सोरेन से मिलने की रखी शर्त; 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद उतारा गया

रांची में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग की, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पं. रविशंकर शुक्ल को पुष्पांजलि, CM मोहन यादव बोले- भोपाल को राजधानी बनाकर अलगाववादी मंसूबों को किया था पस्त

राज्य

पं. रविशंकर शुक्ल को पुष्पांजलि, CM मोहन यादव बोले- भोपाल को राजधानी बनाकर अलगाववादी मंसूबों को किया था पस्त

मध्यप्रदेश विधानसभा में पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विभिन्न नेताओं ने उन्हें याद किया।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

झारखंड सरकार ने सुधारात्मक न्याय के लिए 26 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई को मंजूरी देते हुए पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाया।

शहीद उधम सिंह को हरियाणा CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके बलिदान को जीवन में उतारें

राज्य

शहीद उधम सिंह को हरियाणा CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके बलिदान को जीवन में उतारें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सनौर में शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।