CM डॉ. मोहन ने बदला शमशाबाद का नाम, 163 करोड़ की दी सौगात

shamshabad-renamed-suryanagar-cm-mohan-yadav-vidisha-projects

CM डॉ. मोहन ने बदला शमशाबाद का नाम, 163 करोड़ की दी सौगात

cm डॉ मोहन ने बदला शमशाबाद का नाम 163 करोड़ की दी सौगात

Shamshabad renamed to Suryanagar: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विदिशा जिले के शमशाबाद में ‘कृषक हितग्राही सम्मेलन’ में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर कर दिया गया है।

मोहन ने बदला शमशाबाद का नाम

शमशाबाद नहीं सूर्यनगर कहो..

सीएम डॉ मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी डिमांड पर शमशाबाद अब सूर्य नगर के नाम से जाना जाएगा। जैसी ही नाम बदलने की घोषणा की गई, मौके पर मौजूद लोगों तालियों से अभिवादन किया। क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े और विधायक विधायक सूर्य प्रकाश मीणा की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि जिला पंचायत से प्रस्ताव भेजा जाए। क्षेत्र का नाम बदलकर सूर्यनगर किया जाएगा।

नए सब-स्टेशन की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विकास के लिए नगर परिषद को 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। साथ ही नए-सब स्टेशन, संजय सागर बांध और सगड़ बांध से सिंचाई परियोजना भी शुरू करने की घोषणा की है। जनता को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। जिसमें CM के साथ शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा भी रथ पर सवार रहे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। 

[caption id="attachment_139397" align="alignnone" width="1304"]163.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 163.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात[/caption]

Shamshabad renamed to Suryanagar: करोड़ों की सौगात 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शमशाबाद में 163.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 97 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री  डॉ. यादव ने प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुल 104.30 करोड़ रुपए की लागत से 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि 59.32 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 41 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 53.26 करोड़ के 11 कार्यों का भूमिपूजन और 0.69 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है।

56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास

वहीं, सिरोंज विधानसभा में 37.36 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 10.02 करोड़ के 5 कार्यों का लोकार्पण हुआ। कुरवाई विधानसभा में 1.19 करोड़ के 7 कार्यों का भूमिपूजन और 44.18 करोड़ के 16 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इसी तरह, विदिशा विधानसभा में 8.96 करोड़ के 8 कार्यों का भूमिपूजन और 3.14 करोड़ के 9 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जबकि गंजबासौदा विधानसभा में 3.53 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 1.29 करोड़ के 4 कार्यों का लोकार्पण हुआ।

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।