sehore-railway-gift-train-stoppage-demand-fulfilled-two-trains-halt

सीहोर को सौगात, ट्रेन स्टॉपेज की मांग हुई पूरी, रुकेगी 2 ट्रेन

By : Himani Shrotriya
सीहोर को सौगात, ट्रेन स्टॉपेज की मांग हुई पूरी, रुकेगी 2 ट्रेन
Sehore Train Stoppage: सीहोर वासियों को बड़ी सौगात मिली। भोपाल सांसद सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, और सीहोर में ट्रेनों स्टॉपेज की मांग रखी। जिसे पुरा कर लिया गया। 
[caption id="attachment_133243" align="alignnone" width="1377"]सांसद आलोक शर्मा ने की रेल मंत्री से मुलाकात सांसद आलोक शर्मा ने की रेल मंत्री से मुलाकात[/caption]

सीहोर को सौगात

सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और ट्रेन कनेक्टिविटी को लेकर सीहोर वासियों की मांग को रखा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद शर्मा के प्रस्ताव पर 2 महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज सीहोर में स्वीकृत किए हैं। 

Sehore Train Stoppage: 2 ट्रेनों के स्टॉपेज 

इन ट्रेनों के स्टॉपेज हो जाने से सीहोर में कुबेरेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, सीहोरवासियों के द्वारा बनारस, प्रयागराज, अहमदाबाद, मुंबई आदि धार्मिक और व्यापारिक महत्व के इन बड़े शहरों के लिए इन ट्रेनों की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। सांसद आलोक शर्मा के संज्ञान में जब यह बात लाई गई तो उन्होंने  रेल मंत्री से मुलाकात की, और मांग रखी। जिसकी रेल मंत्री ने स्वीकृति दे दी है।

[caption id="attachment_133244" align="alignnone" width="1367"]ट्रेन स्टॉपेज की मांग हुई पूरी ट्रेन स्टॉपेज की मांग हुई पूरी[/caption]

ये ट्रेने रुकेगी

  1. अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस
  2. मुंबई बांद्रा - हमसफर एक्सप्रेस

प्रयागराज जाने के लिए मिली सुविधा

Sehore Train Stoppage: सांसद आलोक शर्मा सीहोर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण पहुंचे थे। उस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रयागराज के लिए सीहोर से ट्रेन नहीं होने की समस्या से अवगत कराया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों बताया कि परिवार में जब किसी परिवारजन की मृत्यु हो जाती है तो अस्थि विसर्जन के लिए अस्थि कलश लेकर भोपाल जाना पड़ता है, वहां से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। सीहोर में ट्रेन का स्टॉपेज हो जाए तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। सांसद आलोक शर्मा ने रेलमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान किया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026