cg sdm news: रंगीले एसडीएम साहब ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट!

sdm-kept-throwing-money-at-obscene-dance

cg sdm news: रंगीले एसडीएम साहब ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट!

cg sdm news रंगीले एसडीएम साहब ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट

cg sdm news: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के ओपेरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में रंगीन मिजाज एसडीएम अश्लील डॉस पर नोट उड़ाते नजर आए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की है.

cg sdm news: संस्कृति के नाम पर परोसी गई अश्लीलता

गरियाबंद जिले के देवभोग इलाके में संस्कृति के नाम पर अश्लीलता दिखाए जाने के बाद. पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. अश्लील डांस का आयोजन करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. वहीं, इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इलाके के एसडीएम खुद नोट उड़ाते और वीडियो बनाते नजर आए. इस लापरवाही के चलते दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है. Also Read-विष्णु देव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोला.. महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान

cg sdm news: जाने क्या है पूरा मामला?

खबर के मुताबिक ओपेरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने अनुमति दी थी. कार्यक्रम शुरू होने के बाद ओपेरा की आड़ में जमकर अश्लील डांस का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के दौरान न केवल मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं.

एसडीएम का वीडियो वायरल, प्रशासन की चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम का हैरान करने वाला वो वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद मंच के पास मौजूद रहकर अश्लील डांस का आनंद लेते और अपने मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में साहब कलाकारों पर पैसे लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

प्रशासन पर सवाल

वीडियो वायरल होने और मामला गरमाने के बाद पुलिस हरकत में आई. देवभोग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम को निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बंद करवा दिया और वहां लगे टेंट को हटवा दिया. पुलिस ने अश्लील डांस का आयोजन कराने वाले 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है. लोगों का सवाल है कि जब आयोजन की अनुमति एसडीएम ने दी थी और उनकी मौजूदगी में ही सब कुछ होता रहा, तो फिर उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।