सिंधिया का ग्वालियर-चंबल दौरा

सिंधिया का ‘रेस का घोड़ा’ बयान चर्चा में, कांग्रेस पर बोले-‘जैसी करनी, वैसी भरनी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर-चंबल दौरे के दौरान की गई टिप्पणियाँ राजनीतिक चर्चाओं में बड़ा विषय बनीं। दतिया उपचुनाव और शिवपुरी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पर मुख्य बातें।

सिंधिया का ‘रेस का घोड़ा’ बयान चर्चा में, कांग्रेस पर बोले-‘जैसी करनी, वैसी भरनी

ग्वालियर – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो दिवसीय ग्वालियर-चंबल दौरे के दौरान दिए गए बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गए हैं। दतिया उपचुनाव, मध्य प्रदेश कांग्रेस की स्थिति और शिवपुरी में प्रस्तावित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर उन्होंने कई अहम बातें कहीं।

दतिया उपचुनाव पर सिंधिया ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में विकास की जो गति चल रही है, उसका लाभ दतिया को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देश मिलने पर वह भी चुनाव प्रचार के लिए दतिया जाएंगे और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे

सिंधिया ने कहा कि दतिया के विकास के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट और रेलवे सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास और प्रगति ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है और विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

रेस के घोड़े..

मध्य प्रदेश कांग्रेस और पंजाब कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर पूछे गए सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि वह दूसरे दलों की आंतरिक स्थिति पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि “जैसी करनी, वैसी भरनी।”

इसी दौरान उन्होंने अपने चर्चित “रेस के घोड़े” वाले बयान का भी जिक्र किया। सिंधिया ने कहा कि जैसे रेस से पहले घोड़े की आंखों पर ब्लिंकर लगाया जाता है ताकि उसका पूरा ध्यान लक्ष्य पर रहे, वैसे ही उनकी नजर सिर्फ विकास और प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल देश और प्रदेश के विकास में योगदान देना है।

मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया

शिवपुरी में बनने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर सिंधिया ने इसे ग्वालियर-चंबल अंचल और पूरे मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की पहचान और मजबूत होगी।

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की, चुनावी हार और रणनीति पर चर्चा हुई।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव में हार स्वीकार करती है और जनादेश के आधार पर रणनीति में सुधार करेगी।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की और राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए अनुमति मांगी।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026