school punishment: दूसरी कक्षा की छात्रा को टीचर ने दी कड़ी सजा, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

school-punishment

school punishment: दूसरी कक्षा की छात्रा को टीचर ने दी कड़ी सजा, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

school punishment दूसरी कक्षा की छात्रा को टीचर ने दी कड़ी सजा हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

school punishment: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित सीतापुर ब्लॉक के DAV पब्लिक स्कूल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा को उसकी शिक्षिका नम्रता द्वारा कथित रूप से 100 बार उठक-बैठक की सजा दी गई, जिससे बच्ची की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों के अनुसार, अब बच्ची को खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है और उसके पैर बुरी तरह से दर्द कर रहे हैं।

[caption id="attachment_103617" align="alignnone" width="300"]school punishment school punishment[/caption]

school punishment: उसे गंभीर शारीरिक पीड़ा हो रही है

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित बच्ची ने बताया कि वह बाथरूम जा रही थी, तभी शिक्षिका ने उसे रोका और डांटते हुए 100 बार उठक-बैठक करने का निर्देश दिया। बच्ची के अनुसार, उस समय शिक्षिका मोबाइल चला रही थीं और उन्होंने स्केल दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने सजा बीच में रोकी, तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। डर के कारण बच्ची ने पूरी सजा बिना रुके पूरी की, लेकिन इसके बाद से उसे गंभीर शारीरिक पीड़ा हो रही है।

school punishment: शिक्षिका नम्रता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

बच्ची के परिजन जब इस मामले की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया। यहां तक कि कुछ छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी आरोपों को नकार दिया। इससे नाराज़ होकर परिजन सीधे सरगुजा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और शिक्षिका नम्रता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

school punishment: पुलिस शिकायत दर्ज होने का इंतजार कर रही है

परिजनों का कहना है कि बच्ची अब इतनी कमजोर हो चुकी है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही है और लगातार दर्द से परेशान है। बच्ची का इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजन अब सीतापुर थाने में FIR दर्ज कराने की तैयारी में हैं और पुलिस शिकायत दर्ज होने का इंतजार कर रही है।

school punishment: प्रशासन मामले से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है

यह मामला एक बार फिर स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली शारीरिक सजा पर सवाल खड़ा करता है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि स्कूल प्रशासन मामले से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है।

संबंधित सामग्री

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

राज्य

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।