Satna News: पत्नी को मौत के मुंह से निकाल खुद की जिंदगी हारा पति

satna-husband-saves-wife-drowns-himself-emotional-news

Satna News: पत्नी को मौत के मुंह से निकाल खुद की जिंदगी हारा पति

satna news पत्नी को मौत के मुंह से निकाल खुद की जिंदगी हारा पति

पानी में डूब रही पत्नी को बचाने लगाई थी छलांग मध्यप्रदेश के सतना में एक पति ने पानी में डूब रही अपनी पत्नी को बचाने के लिए जान की बाजी लगाते हुए तालाब में छलांग लगा दी. और अपनी पत्नी को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाया. मगर खुद की जिंदगी हार गया.

पत्नी की रक्षा का निभाया वचन

शादी में सात फेरों के साथ पति-पत्नी एक दूसरे को 7 वचन देते हैं. इसमें एक वचन होता है पत्नी की रक्षा करना. मध्य प्रदेश के सतना में एक पति ने इस वचन को निभाते-निभाते अपनी जान गंवा दी. मामला मध्य प्रदेश के सतना का है. यहां एक महिला तालाब में नहाने के दौरान डूबने लगी. पति ने देखा तो उसने भी तालाब में छलांग लगा दी. पत्नी को तो पति ने बचा लिया. मगर उसकी पानी में में मौत हो गई.

गांव में पसरा मातम

यह देख पूरे गांव में मातम पसर गया. पुलिस ने फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला सतना जिले के ऊंचेहरा का है. यहां परसमनिया निवासी राज बहादुर सिंह गोंड अपने परिवार के साथ घर के पास तालाब में नहाने गया था. यह परिवार हाल ही में अपने एक बच्चे को खो चुका था और उसी के पारंपरिक रस्म को निभाने के लिए तालाब में स्नान कर रहा था. लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था.

पति की मौत से पत्नी सदमे में

पति की मौत से पत्नी अंजू सदमे में है. पहले ही एक बच्चे को खो चुकी है. ऊपर से अब जीवसाथी की भी इस तरह मौत हो गई. गांव वाले भी राज की मौत से दुखी हैं. गांव वालों का कहना है कि राज एक नेक इंसान था. किसी सपने में भी नहीं सोचा था कि मौत उसे इस तरह खींचकर ले जाएगी. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

देश-विदेश

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग लगी, जिससे 15 लोग झुलस गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

राज्य

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पहले राम भक्ति का विरोध करते थे, अब राम के नाम का सहारा ले रहे हैं।

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

सनातन

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

Sunil Lahri, known for his role as Lakshman in Ramanand Sagar's 'Ramayan', has openly criticized the recent theft at the Ram Mandir, calling it disgraceful and a betrayal of devotees' trust.

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

राज्य

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड में 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान दोबारा शुरू किया जा रहा है।

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

राज्य

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने बिजली की कमी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कम से कम 16 घंटे बिजली की मांग की।