Sanatan Cricket League SPL Begins: आज से होगी सनातन प्रीमियर लीग की शुरुआत!

sanatan-cricket-league-spl-begins-today

Sanatan Cricket League SPL Begins: आज से होगी सनातन प्रीमियर लीग की शुरुआत!

sanatan cricket league spl begins आज से होगी सनातन प्रीमियर लीग की शुरुआत

Sanatan Cricket League SPL Begins: सनातन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। 12 मार्च यानी की आज से इंदौर शहर में चार दिवसीय SPL टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जोकि 15 मार्च तक चलेगा।

आज उद्धाघाटन सत्र है। इसके बाद 13 , 14, 15 मार्च को 3-3 मैच होंगे। इस पूरे लीग की तैयारी कर ली गई है। इस सनातन प्रीमियर लीग के लिए 125 युवाओं का चयन किया गया है। इसका नेतृत्व कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे ये दिग्गज

SPL के फाउंडर विजय शर्मा और योगेश शर्मा ने बताया कि- उद्घाटन सत्र में कई एक्टर्स और साधु-संत शामिल होंगे। इस दौरान इंद्रेश महाराज और पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है इस टूर्नामेंट का उद्देश्य

सनातन प्रीमियर लीग कराने का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ाने से है। आयोजन के माध्यम से आधुनिक खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरुक करना है। चयनित प्लेयर्स के आवास सहित अन्य व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।

SPL के प्रवक्ता सुमेंद्र तिवारी का बयान

प्रवक्ता ने कहा कि- 'उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो आम तौर पर गांवों या सड़कों पर क्रिकेट खेलते हैं, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग जैसा अनुभव कर सकें। इसे IPL की तरह एक बड़ा आयोजन बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि इस लीग को शुरू करने का देवकीनंदन ठाकुर का एक बड़ा उद्देश्य यह भी है कि गरीब और वंचित बच्चों तथा युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखा जाए।'

इस टूर्नामेंट में 8 टीमें होंगी शामिल

सनातन प्रीमियर लीग में 8 टीमें शामिल होंगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली और गुजरात से करीब 120 प्लेयर आएंगे। आयोजकों ने बताया कि- इस लीग के दौरान ज्यादातर प्लेयर गरीब परिवार से हैं।

इस लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, उमेश यादव, पीयूष चावला और मोहित शर्मा टीमों के मेंटर की तौर में नजर आएंगे।

 
1 रन पर 500 रुपए

SPL के दौरान बनाए गए हर एक रन पर 500 रपए रखें जाएंगे। यह पूरी राशि एसिड अटैक पीड़ितों को दान की जाएगी।

साथ ही बताया गया कि- टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ट्रॉफी को भारत के कई तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाएगा।

विजेता टीम को मिलेगा 31 लाख का पुरस्कार

SPL टूर्नामेंट में जो टीम जीतेगी उसे 31 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। रनर-अप टीम को 15 लाख रुपए मिलेगा। वहीं जितने प्लेयर पार्टीसिपेट करेंगे सबको 11-11 हजार दिए जाएंगें।

'मैन ऑफ द मैच' बनने वाले को 21 हजार रुपए और 16 हजार के जूते इनाम में दिए जाएंगे। वहीं जो 'मैन ऑफ द सीरीज' को एक कार दी जाएगी, जिन लोगों को ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर को मोटर साइकिल दी जाएगी।

     

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।