चंदौसी में बच्चियों की गुहार पर चेते अफसर, DM ने हटवाए तार

sambhal-dm-removes-high-tension-wire-girls-plea-chandausi

चंदौसी में बच्चियों की गुहार पर चेते अफसर, DM ने हटवाए तार

चंदौसी में बच्चियों की गुहार पर चेते अफसर dm ने हटवाए तार

Chandausi wire girls plea: उत्तरप्रदेश के चंदौसी से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 2 बच्चियां संभल DM के गुहार लगाती नडर आई। वीडियो सामने आने के बाद DM ने मामले को संज्ञान में लिया और बच्चियों की मांग को पूरा किया। क्या है पूरा मामला चलिए बताते है।

बेटियों की गुहार 

बेटियों की गुहार

दरअसल, चंदौसी में कॉलोनी बस गई, लोगों के मकान बन गए, लेकिन यहां लोगों के छतों से होकर गुजर रहे बिजली के तार नहीं हटाए गए। यह हाल तब है जब यह लाइन बंद की जा चुकी है। लोगों को अपनी छत पर जाने में दिक्कत हो रही है। इस बीच गणेश कालोनी गुलडेहरा रोड के रहने वाले किसान रामबाबू राणा की दो बेटियों विदुषी राणा और महिमा राणा ने डीएम से गुहार लगाते हुए एक वीडियो बनाया। जिसमें वो मकान से होकर जा रही 15 साल से बंद पड़ी हाईटेंशन लाइन को हटवाने की बात कह रही है।  https://youtube.com/shorts/Nt8rURQFnbE?si=Wr7Kk2ncfVZg7YB9

Chandausi wire girls plea: DM ने हटवाए तार

वीडियो वायरल होने के बाद DM ने मामले को संज्ञान में लिया और बिजली विभाग के अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और इन तारों को काटकर हटा दिया। इसके बाद दोनों बच्चियों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है। https://youtube.com/shorts/ASYNpETYTwo?si=oFPkh5pLtrHJ8Cso

15 सालों से बंद पड़ी लाइन

पिछले 15 साल में यहां दर्जनों की संख्या में मकान बन गए। हाईटेंशन लाइन के तार गुलडेहरा रोड के कई मकानों से होकर निकल रहे थे। इतना ही नहीं लोगों ने तारों के ऊपर कमरे भी बना लिए। वहीं 3 साल से यहां मकान बना कर रह रहे किसान रामबाबू राणा छत से जा रहे तारों के कारण वो अपने मकान की दूसरी मंजिल नहीं बनवा पा रहे थे। इसको लेकर उनकी दोनों बेटियों ने डीएम से गुहार लगाई थी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।