rural-color-tourism-sang-festival-in-bhopal-know-the-special-things

Rural Tourism : भोपाल में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” का आयोजन

By : Narendra Singh
Rural Tourism : भोपाल में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” का आयोजन

“Rural Color Tourism Sang” festival Bhopal : संस्कृति, आजीविका और पर्यटन का उत्सव

“Rural Color Tourism Sang” festival Bhopal : मध्यप्रदेश की ग्रामीण संस्कृति, विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष राज्य स्तरीय उत्सव “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है

ग्रामीण पर्यटन के ज़रिए आजीविका के अवसर बढ़ाना महिलाओं व वंचित वर्ग को सशक्त बनाना ग्रामीण संस्कृति व हस्तशिल्प को वैश्विक मंच देना होमस्टे और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने कहा

“मध्यप्रदेश के गांवों में शांति, विरासत, त्योहार और स्वाद का अनुभव सबसे प्रामाणिक रूप में मिलता है। लोग अब प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन की ओर लौट रहे हैं।” 100 गांवों में 294 होमस्टे तैयार, 241 हो चुके हैं ऑपरेशनल 37 जिलों के 100 गांव इस योजना में शामिल अब तक 294 होमस्टे बनकर तैयार इनमें से 241 होमस्टे सफलतापूर्वक चल रहे हैं

MOU से नए अवसरों की शुरुआत

आज के कार्यक्रम में कई अहम समझौते (MoUs) किए गए: MP टूरिज्म बोर्ड + पतंजलि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे और महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ाने हेतु MP टूरिज्म बोर्ड + सिग्निफाई इनोवेशंस इंडिया लिमिटेड 61 गांवों में सोलर और LED स्ट्रीट लाइट्स लगाने के लिए MP टूरिज्म बोर्ड + स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी पर्यटन, कौशल विकास और डिजिटल प्लेटफॉर्म सशक्तिकरण के लिए MP टूरिज्म बोर्ड + MP स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन होमस्टे को OTA (Online Travel Agency) प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए

हस्तशिल्प और लोककला की प्रदर्शनी

उत्सव में विभिन्न जिलों की शिल्प कलाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें शामिल हैं: माड़ना आर्ट चितेरा पेंटिंग गोंड पेंटिंग हैंडब्लॉक प्रिंट्स बैम्बू क्राफ्ट हैंडलूम टैक्सटाइल्स यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रही।

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026