ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका, लगवाए लापता के पोस्टर

अनोखा दोस्ती मजाक

ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका, लगवाए लापता के पोस्टर

ऋषिकेश में युवकों ने अपने नाराज दोस्त को मनाने के लिए 'गुमशुदा' के पोस्टर लगाए, जिसमें सिगरेट की डिब्बी का इनाम रखा गया। मामला पुलिस तक पहुंचा।

ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका  लगवाए लापता के पोस्टर

अनोखा दोस्ती मजाक |

ऋषिकेश में दोस्ती और नाराजगी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया। एक युवक ने अपने दोस्तों से बात करना बंद कर दिया था। इस पर दोस्तों ने उसे मनाने के लिए उसकी गुमशुदगी के पोस्टर छपवा दिए। युवकों ने पोस्टर में दोस्त की तस्वीर लगाकर उसे 'गुमशुदा' बताया और उसे खोजने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम देने की घोषणा की। इन पोस्टरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका

मामला परिजनों तक पहुंचने के बाद पुलिस तक पहुंचा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित युवकों को बुलाकर पूछताछ की और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बता दे रेलवे सड़क निवासी एक युवक का अपने 3 दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने उनसे बातचीत करना बंद कर दिया था। दोस्तों ने कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर उन्होंने अलग तरीका अपनाया। 

मजाक में लगाए पोस्टर

पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि उन्होंने मजाक में यह पोस्टर लगाए थे। पुलिस के सामने उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि सभी युवकों को बुलाकर चेतावनी दी गई है। आगे इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना मजाक की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

संबंधित सामग्री

जानिए कैसे शुरू हुआ फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन

लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे शुरू हुआ फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी, जिसे हॉलमार्क की जॉयस हॉल ने प्रमोट किया। बाद में इसे पैराग्वे और अन्य देशों ने भी अपनाया।

Friendship Day 2026: दोस्ती भी और स्टाइल भी! फ्रेंड्स के साथ ट्विनिंग के 5 फैशनेबल आइडिया

लाइफ स्टाइल

Friendship Day 2026: दोस्ती भी और स्टाइल भी! फ्रेंड्स के साथ ट्विनिंग के 5 फैशनेबल आइडिया

फ्रेंडशिप डे पर ट्विनिंग और को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स से अपने लुक को बनाएं आकर्षक। डेनिम, को-ऑर्ड सेट्स, और एथनिक लुक्स जैसे विकल्प उपलब्ध।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा: प्रमोद नौटियाल पुलिस रिमांड पर, रकम की बरामदगी पर जोर

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा: प्रमोद नौटियाल पुलिस रिमांड पर, रकम की बरामदगी पर जोर

प्रमोद नौटियाल को बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली, अदालत ने दी अनुमति।

अमरोहा में 3 बहनों की शादी का वीडियो फर्जी निकला, बोली - व्यूज के लिए प्रेंक किया

राज्य

अमरोहा में 3 बहनों की शादी का वीडियो फर्जी निकला, बोली - व्यूज के लिए प्रेंक किया

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी का वायरल वीडियो फर्जी निकला। यह एक प्रैंक था जिसे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए बनाया गया था।

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।