Rewa cyber crime suicide: रीवा में साइबर ब्लैकमेल का शिकार बुजुर्ग, आत्महत्या से...

rewa-cyber-blackmail-elderly-suicide-police-investigation

Rewa cyber crime suicide: रीवा में साइबर ब्लैकमेल का शिकार बुजुर्ग, आत्महत्या से मची सनसनी, पुलिस ढूंढ रही गिरोह

rewa cyber crime suicide रीवा में साइबर ब्लैकमेल का शिकार बुजुर्ग आत्महत्या से मची सनसनी पुलिस ढूंढ रही गिरोह

साइबर ठगी का शिकार बने बुजुर्ग Rewa cyber crime suicide: खबर मप्र के रीवा जिले से है जहां जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक बुजुर्ग ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बतादें कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय सरोज दुबे के रूप में हुई है... जो पिछले कुछ दिनों से ठगों की धमकियों और पैसों की डिमांड से बेहद परेशान थे। Rewa cyber crime suicide:

 उधारी लेकर भेजे थे ठगों को पैसे

परिजनों ने बताया कि  सरोज दुबे ने अपने मित्र और रिश्तेदारों से करीब 37 हजार 770 रुपये उधार लेकर साइबर ठगों को ट्रांसफर किए थे। यह रकम 2-3 दिनों के भीतर 7 से 8 बार अलग-अलग किश्तों में भेजी गई थी। बावजूद इसके  ठग लगातार उन्हें वाट्सएप कॉल पर धमका रहे थे और और ज्यादा पैसे मांग रहे थे।

 पिता की बंदूक से दी जान

ब्लैकमेलिंग से टूट चुके सरोज दुबे ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके पिता मुन्नीलाल दुबे तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिता के निधन के बाद सरोज दुबे ने वही लाइसेंसी बंदूक अपने नाम करा ली थी।

read more: शहडोल के स्कूलों में भ्रष्टाचार उजागर, शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने बरामद किया मोबाइल और बंदूक

Rewa cyber crime suicide:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है, जिसे साइबर सेल को जांच के लिए भेजा गया है।

 साइबर ठगों तक पहुंचेगी पुलिस?

Rewa cyber crime suicide: पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच के आधार पर जल्द ही ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच तेज कर दी है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। read more: श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन, लगाए देश तोड़ने के आरोप

 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।