रीवा में हैवानियत की हद: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर तीन किलोमीटर तक घसीटा

rewa-brutality-old-man-dragged-by-bike-3-km

रीवा में हैवानियत की हद: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर तीन किलोमीटर तक घसीटा

रीवा में हैवानियत की हद बुजुर्ग को बाइक से बांधकर तीन किलोमीटर तक घसीटा

rewa brutality old man dragged bike: मध्य प्रदेश के रीवा में बदमाशों का आंतक किस कदर बुलंद है. इसकी बानगी सेमिरिया में देखने को मिली जहां बदमाशों ने बुजुर्ग को बाइक से बांधकर तीन किलोमीटर तक घसीटा इस वारदात का वीडियो रविवार को सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

घसीटने से बुजुर्ग की चमड़ी निकली

रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र के भुसावल के आगे पड़रिया इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान लक्ष्मण प्रजापति के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटी है।

हाथ-पैर बांधकर बाइक से घसीटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे. रास्ते में उन्होंने साइकिल से जा रहे लक्ष्मण प्रजापति को रोका. जब बुजुर्ग नहीं रुके तो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। पहले उनके साथ मारपीट की गई और फिर हाथ-पैर बांधकर बाइक से घसीटना शुरू कर दिया गया. करीब तीन किलोमीटर तक सड़क पर घसीटे जाने से बुजुर्ग की चमड़ी उधड़ गई और शरीर पर गंभीर जख्म हो गए। सड़क पर खून के निशान दूर तक दिखाई देते रहे। यही वजह है कि घटना सामने आते ही गांव में गुस्सा फूट पड़ा।

rewa brutality old man dragged bike: ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

परिजनों और ग्रामीणों ने सेमरिया-रीवा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.कई घंटों तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया.पीड़ित की बहू सोनू प्रजापति का कहना है कि जिस तरह से बुजुर्ग को घसीटा गया, वह इंसानियत पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

शराब के लिए पैसे मांगे

एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बुजुर्ग से पैसे मांगे थे। जब लक्ष्मण प्रजापति ने इनकार किया, तो आरोपियों ने पीछा कर यह बर्बरता की। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुन्नू साकेत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी बाकी आरोपियों को पकड़ पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है।

 

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।