religious-rivers-of-india

Religious rivers of India : भारत की पवित्र नदियां, यहां की ट्रिप प्लान करें

By : Shital Sharma
Religious rivers of India :  भारत की पवित्र नदियां, यहां की ट्रिप प्लान करें

देश में छोटी और बड़ी 200 से ज्यादा नदियां हैं

Religious rivers of India

ब्रह्मपुत्र नदी

Religious rivers of India : भारत की सबसे बड़ी एवं पवित्र नदियों में एक है ब्रह्मपुत्र नदी। ये चीन के मानसरोवर से निकलती है चीन के बाद यह नदी अरुणाचल प्रदेश, असम से होती हुई बगांल की खाड़ी में गिर जाती हैं। इसे चीन में सांग्पो नदी, बांग्लादेश में जमुना नदी और अरुणाचल प्रदेश में दिहांग नदी के नाम से जाना जाता है।

सरस्वती नदी

Religious rivers of India : सरस्वती नदी भारत की प्राचीन नदी है, इसको वैदिक युग से भी जोड़कर देखा जाता है। यह नदी शिवालिक पर्वतमाला, हिमालय से निकलकर त्रिवेणी संगम प्रयागराज में जाकर मिल जाती है। इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम 3 नदियों का संगम है, इन तीनों नदियों में से एक सरस्वती नदी भी है। हालांकि अब यह दिखाई नहीं देती।

कावेरी नदी

कावेरी नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। ये ब्रह्मगिरि पहाड़ी से निकलती है और कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए गुजरती है। कावेरी नदी का पर ही सुंदर शिवसमुद्रम जलप्रपात है जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है।

गंगा नदी

Religious rivers of India: पवित्र नदी गंगा हिमालय से निकलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई पश्चिम बंगाल में पहुंचती है इसके बाद बंगाल की खाड़ी की में जाकर गिर जाती है। गंगा नदी के किनारे इलाहाबाद, वाराणसी और पटना जैसे देश के प्रमुख शहर मौजूद है।

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी की उत्पत्ति देश के हृदय प्मरदेश ध्य प्रदेश के बैतूल से होती है। ताप्ती नदी मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में निकलती है। इस नदी की लम्बाई तीनों प्रदेश में 724 किलो मीटर है।

गोदावरी नदी

गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे प्रमुख नदी है। दक्षिण में इस नदी को पवित्र गंगा नदी की तहर पूजा जाता है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबक पहाड़ियों से निकलती है। ये महाराष्ट्र के बाद ये छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।

यमुना नदी

यमुना नदी हिमालय पर्वत में यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद में गंगा से मिल जाती है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदियों में से एक है। पवित्र नदी यमुना के किनारे श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा बसी है। इस नदी के किनारे उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहर भी है।

कृष्णा नदी

Religious rivers of India: कृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख और पवित्र नदी है। ये महाराष्ट्र राज्य के महाबलेश्वर से निकलकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरती है। कृष्णा नदी की कुल लम्बाई लगभग 1300 किलो मीटर के करीब है। इस नदी के पानी से दक्षिण भारत के राज्यों के लोग खेती भी करते हैं।

Must Watch:   एक ऐसी प्रथा - बिना शादी के एक साथ रह सकते है लड़का - लड़की !

Read More:  पति-पत्नी के बीच क्या आ सकता है ‘रोबोट’, जानिए क्या कहता है विज्ञान

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026