Ratlam love marriage: 'लव मैरिज' की तो परिवार वालों का हुक्का पानी बंद!

ratlam-love-marriage

Ratlam love marriage: 'लव मैरिज' की तो परिवार वालों का हुक्का पानी बंद!

ratlam love marriage लव मैरिज की तो परिवार वालों का हुक्का पानी बंद

Ratlam love marriage: मध्य प्रदेश के रतलाम के पंचेवा गांव में तो लव मैरिज पर ही सामाजिक बंदिश लगा दी गई. बता दें की इस गांव की 4 लड़कियों ने बीते 6 महीना में घर से भाग कर अंतरजातीय विवाह कर लिया, जिससे गांव के लोग नाराज है. [caption id="attachment_130521" align="alignnone" width="300"]love marriage love marriage[/caption]

वीडियो भी बनाया गया. जो काफी वायरल हो रहा

इस मुद्दे को लेकर गांव के लोगों ने एक बैठक बुलाई. और प्रेम विवाह करने वालों के घर का बहिष्कार किए जाने का फैसला लिया. और जब ए फैसला लिया जा रहा था. जब एक वीडियो भी बनाया गया. जो काफी वायरल हो रहा है.

लव मैरिज करने वाली लड़कियों के घर का बहिष्कार

बता दें की पंचेवा गांव में बीते 6 महीनों में चार लड़कियों द्वारा घर वालों की इच्छा के खिलाफ भागकर लव मैरिज की गई है. जिसमें लड़कियों द्वारा परिजनों को थाने में पहचानने से ही इनकार कर दिया गया.

Ratlam love marriage: जिनके घर के बच्चे लव मैरिज करेंगे

इसी को लेकर खाप पंचायतों की तरह गांव की मीटिंग बुलवा ली. जिसमें घर से भाग कर शादी करने वाले बच्चों के परिवारों का बहिष्कार करने का फरमान सुना दिया गया. इस बात की घोषणा की गई कि ऐसे परिवारों का हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा. जिनके घर के बच्चे लव मैरिज करेंगे. जहा डिसाइड किया गया है की लव मैरिज करी तो परिवार वालों को ना तो कोई दूध देगा और ना ही कोई अपने यहां पर काम करने बुलाएगा. अब इस दौरान बनाया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में गांव के लोगों का निर्णय सुना रहे युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है. गांव के मोहनलाल ने बताया कि "गांव में लगातार लड़कियों के प्रेम विवाह करने और परिवार जनों को पहचानने से इनकार कर देने की घटनाएं हो रही थी. इसके बाद गांव के लोगों ने सामूहिक बैठक कर यह निर्णय लिया है.

गलत कदम उठा रहे बच्चे, लेना पड़ा कठोर फैसला

लव मैरिज करने वालों से गांव का माहौल खराब होता है. इन्हें देखकर दूसरे बच्चे ऐसा कदम नहीं उठाए, इसलिए यह कठोर निर्णय लेना पड़ा है. वह पुलिस थाने में और मजिस्ट्रेट के सामने माता-पिता को पहचानने से भी इंकार कर देते हैं. माता पिता पर तब क्या बीतती है, इस पर भी विचार किया जाना चाहिए."

Ratlam love marriage: फरमान के खिलाफ होगी कार्रवाई

जबकि इस मामले में रतलाम एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया कि "गांव के लोगों द्वारा जारी किया गया वीडियो संज्ञान में आया है. इस मामले की जांच कर ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित थाना अधिकारियों को दिए हैं. रतलाम एडीएम शालिनी श्रीवास्तव ने भी जावरा एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं."

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।