राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत

राजस्थान सड़क हादसा

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत

राजस्थान के बालोतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डंपर से टक्कर होने से 5 युवकों की मौत हो गई, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई 5 युवकों की मौत

राजस्थान के बालोतरा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।

मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी युवक बालोतरा जिले के कानोड गांव के रहने वाले थे और जोधपुर में भोमियाजी मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

तीन की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान रेवांताराम (26), स्वरूपाराम (27), भरत (25), किशन (27) और भावेश के रूप में की है। सभी मृतक कानोड गांव के निवासी थे। वहीं बाबू, मुकेश और हेमाराम का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और डंपर से पीछे से हुई जोरदार टक्कर को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

राज्य

सहारनपुर में ITBP DIG की मौत, सड़क हादसे में गई जान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में ITBP के DIG परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुआ।

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, कई जिले प्रभावित, 72 सड़कें बंद

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, कई जिले प्रभावित, 72 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश से 27 मौतें और 36 घायल। भूस्खलन और सड़कें बंद होने की खबरें हैं, टिहरी बांध का जलस्तर भी चेतावनी के करीब।

मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत:सफाई के दौरान हादसा, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन

राज्य

मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत:सफाई के दौरान हादसा, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन

लुधियाना के गर्ग एक्रेलिक फैक्ट्री में कर्मचारी संजू देवी की सफाई करते समय चुन्नी मशीन में फंसने से मौत हो गई।