प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती का प्रोत्साहन

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन cm शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती का प्रोत्साहन |

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा की ओर से आज जयपुर के सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो हमने राजस्थान का नक्शा बनाया। नक्शे में देखा कि हमें सबसे ज्यादा आवश्यकता किसकी है। पहले हमने पानी पर काम किया, बाद में हमने बिजली पर काम किया।

‘बिजली में आत्मनिर्भर राज्य’

CM ने कहा जो प्रदेश पिछले 40 सालों तक दूसरे राज्यों पर बिजली को लेकर निर्भर था। आज वह राज्य बिजली में आत्मनिर्भर बन गया है। इस बार हमने इस गर्मी में भी हमारे राज्य के मांग पूरी करके अन्य राज्यों को बिजली बेचने का भी काम किया है। सीएम शर्मा ने कहा कि आज हम यूरिया का ज्यादा इस्तेमाल करके अपनी पीढ़ियों को क्या दे रहे हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी कहेगी कि हमारे पूर्वजों में तो जमीन को सही रखा था। लेकिन हमसे पहले वाली पीढ़ी ने स्वार्थ के लिए इसको बर्बाद कर दिया। 

‘मॉडल गांव बनाए जाएंगे’

कार्यशाला में BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है की मोर्चा हर गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेगा। इसे लेकर किसान मोर्चा प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित करेगा। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में मॉडल गांव बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा- जल्द ही वह दिन भी आएगा। जब कलेक्टर का बेटा एक दिन कहेगा कि मैं कलेक्टर नहीं बनूंगा, बल्कि मैं किसान बनूंगा।

संबंधित सामग्री

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राज्य

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राजस्थान सरकार ने 310 करोड़ रुपये की लागत से 152 नगरीय निकायों में 'लीगेसी वेस्ट' को साफ़ करने की पहल की है।

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत

राज्य

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत

राजस्थान के बालोतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डंपर से टक्कर होने से 5 युवकों की मौत हो गई, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर! टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

राज्य

बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर! टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

राजस्थान सरकार ने टेक्सटाइल निर्यात को 2030 तक चार गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। नई नीतियों और राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल गठन की घोषणा की गई।

केकड़ी को सौगात, CM भजनलाल ने किया 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

राज्य

केकड़ी को सौगात, CM भजनलाल ने किया 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में 808 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया और कांग्रेस पर निशाना साधा।

टीचर्स ने नहीं दिया ध्यान, क्लासमेट ने किया बूली, जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

राज्य

टीचर्स ने नहीं दिया ध्यान, क्लासमेट ने किया बूली, जयपुर बच्ची आत्महत्या पर नई CCTV

राजस्थान के जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में पिछले साल आत्महत्या करने वाली बच्ची के मामले में नई CCTV फुटेज ने नए सिरे से विवाद खड़ा किया है।