राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल ने 207 बसों को दिखाई हरी झंडी

rajasthan-day-cm-bhajan-lal-sharma-flags-off-207-buses

राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल ने 207 बसों को दिखाई हरी झंडी

राजस्थान दिवस पर cm भजनलाल ने 207 बसों को दिखाई हरी झंडी

Rajasthan Diwas Roadways Bus: राजस्थान दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सफर अब और भी सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम न केवल रोडवेज की साख को मजबूत करेगा, बल्कि वादों को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

[caption id="attachment_141976" align="alignnone" width="1279"]207 बसों को दिखाई हरी झंडी 207 बसों को दिखाई हरी झंडी[/caption]

बसों की सौगात

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही रोडवेज का नेटवर्क भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर चुकी है। रोडवेज के बेड़े में लगातार नई बसें जोड़ने के साथ-साथ सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलें।

Rajasthan Diwas Roadways Bus: हेलमेट बांटे

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केवल बसों की सौगात ही नहीं, बल्कि 'सड़क सुरक्षा' को लेकर भी एक अनूठी मिसाल पेश की गई। CM भजनलाल शर्मा ने 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को ISI मार्का हेलमेट वितरित किए।

[caption id="attachment_141977" align="alignnone" width="1313"]700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को ISI मार्का हेलमेट वितरित किए 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को ISI मार्का हेलमेट वितरित किए[/caption]

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

राज्य

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

उत्तराखंड में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

लाइफ स्टाइल

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोना, पर्याप्त पानी पीना, धूप में समय बिताना, हल्की फिजिकल एक्टिविटी, और संतुलित नाश्ता करना जरूरी है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने फिर बढ़ाया भारत का मान, CM सैनी बोले- देश को गौरवान्वित कर रहे हैं खिलाड़ी

देश-विदेश

हरियाणा के खिलाड़ियों ने फिर बढ़ाया भारत का मान, CM सैनी बोले- देश को गौरवान्वित कर रहे हैं खिलाड़ी

हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ने खेल संस्कृति के विकास पर बल दिया।

पंजाब CM भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला, बोले- अंदरूनी कलह में फंसी पार्टी

राज्य

पंजाब CM भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला, बोले- अंदरूनी कलह में फंसी पार्टी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस की आंतरिक खींचतान और नेतृत्व के मुद्दों पर आलोचना की, दावा किया कि AAP 2027 के चुनाव में जीत हासिल करेगी।

CM पुष्कर सिंह धामी ने की असम के CM से बात,  हर संभव मदद का ऐलान

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने की असम के CM से बात, हर संभव मदद का ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बातचीत की और बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।