बेणेश्वर धाम से जनजातीय विकास के नए अध्याय का शुभारंभ, CM ने दी 1902 करोड़ की सौगात

rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-beneshwar-dham-tribal-development-projects

बेणेश्वर धाम से जनजातीय विकास के नए अध्याय का शुभारंभ, CM ने दी 1902 करोड़ की सौगात

बेणेश्वर धाम से जनजातीय विकास के नए अध्याय का शुभारंभ cm ने दी 1902 करोड़ की सौगात

Janjatiya Gaurav Divas: राजस्थान के डूंगरपुर स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बेणेश्वर धाम से जनजातीय विकास के नए अध्याय का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय समाज के विकास और सम्मान को लेकर बड़ा संदेश दिया। राज्य स्तरीय राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने 1902 करोड़ रुपये की लागत से 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का लाभ डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जैसे जनजाति बहुल जिलों को मिलेगा। 

[caption id="attachment_141381" align="alignnone" width="1165"]मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा[/caption]

जनजातीय समाज का योगदान

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की प्रगति में जनजातीय समाज का योगदान बेहद अहम रहा है। सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार लाई जा रही है, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

एक जिला एक पर्यटन योजना

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बताया कि एक जिला एक पर्यटन योजना के तहत बेणेश्वर धाम को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 130 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई, जिससे यहां पर आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

स्कूटी और टैबलेट का वितरण

इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने बालिकाओं को स्कूटी वितरित की। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को टैबलेट और ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण राज्य के विकास की मजबूत नींव है। इसी के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजातीय कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मानगढ़ नरसंहार का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के बलिदान को देश की मुख्यधारा में सही स्थान दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 

[caption id="attachment_141382" align="alignnone" width="1176"]मुख्यमंत्री शर्मा ने बालिकाओं को स्कूटी वितरित की मुख्यमंत्री शर्मा ने बालिकाओं को स्कूटी वितरित की[/caption]

Janjatiya Gaurav Divas: वाल्मीकि मंदिर में पूजा

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेणेश्वर धाम परिसर में स्थित वाल्मीकि मंदिर और हरि मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बेणेश्वर धाम को आदिवासी समाज का प्रमुख आस्था केंद्र बताया और इसके विकास पर आधारित लघु फिल्म देखी।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।