Raipur suicide case: टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

raipur-suicide-case

Raipur suicide case: टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

raipur suicide case टीवी रिमोट छिनने पर पति ने मारा तमाचा नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

Raipur suicide case:  राजधानी रायपुर में नवविवाहिता के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. [caption id="attachment_112449" align="alignnone" width="300"]Raipur suicide case Raipur suicide case[/caption]

ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मंजूषा की शादी 16 जनवरी 2025 को आशीष गोस्वामी से हुई थी। शादी को अभी 10 महीने ही हुए थे, लेकिन वह लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति आशीष और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने ऊपर होने वाली प्रताड़नाओं का उल्लेख किया

मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार को मंजूषा और उसके पति के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी उनके बीच बहस बढ़ी और इसी दौरान आशीष ने अपने माता-पिता के सामने मंजूषा को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद मंजूषा आंसू बहाते हुए अपने कमरे में चली गई। वहां उसने दरवाजा बंद किया और आखिरी बार रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने ऊपर होने वाली प्रताड़नाओं का उल्लेख किया।

माता-पिता के सामने मंजूषा को थप्पड़ मार दिया

वीडियो में मंजूषा ने कहा कि उसका पति आए दिन उसकी पिटाई करता है और ससुराल के सभी लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसने बताया कि शादी के बाद से उसे एक भी दिन सुकून से नहीं मिला। सास-ससुर हमेशा बेटे का पक्ष लेते हैं, जबकि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ा जा रहा है। उसने कहा कि अब वह तंग आ चुकी है और उसके पास जीने की कोई वजह नहीं बची है।

जूषा की लाश फंदे से झूलती मिली

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मंजूषा ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ससुराल वालों ने काफी देर बाद दरवाजा तोड़ा, तो मंजूषा की लाश फंदे से झूलती मिली।

Raipur suicide case: आज भी कई महिलाओं की जान ले रही है

पुलिस ने मौके से वीडियो बरामद कर लिया है और जांच में पति व ससुर से पूछताछ जारी है। यह घटना समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, जो आज भी कई महिलाओं की जान ले रही है।

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।