रायपुर में विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, वकील के खिलाफ FIR दर्ज

raipur-lawyers-post-sparks-protest

रायपुर में विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, वकील के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर में विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल वकील के खिलाफ fir दर्ज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया। एक वकील द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद

यह मामला रायपुर के राजातालाब क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले अधिवक्ता अंजुम खान ने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की बधाई के साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।पोस्ट में हिंदुओं को लेकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप है। यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद की स्थिति बन गई।

हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

विवादित पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की.संगठन से जुड़े तुलेश यादव ने बताया कि उन्होंने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देखी थी। इसके बाद उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप है कि पोस्ट जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है.पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और राजातालाब सहित आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।