भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

OBC मोर्चा सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति

रायपुर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने भाग लिया, OBC के योगदान की सराहना की और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

By : दिव्या मिस्त्री
OBC मोर्चा सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति

रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CM साय ने OBC समाज की भूमिका को सराहा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओबीसी समाज की बड़ी आबादी और प्रदेश के विकास में उसके योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने हुनर और मेहनत के जरिए प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

PM मोदी की गारंटी का किया जिक्र

CM साय ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नए भारत के निर्माण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।

पाकिस्तान को लेकर भी CM साय का बयान

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब अपनी सुरक्षा को लेकर मजबूत कार्रवाई करने वाला देश बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि भारत की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की गीदड़ भभकियां बंद हो गई हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को बताया बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री साय ने अपनी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करना है।

कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

CM साय ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में लगातार घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति रही है।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

40 साल पुरानी पेंशन बंद होने पर बवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय से कहा- जीवन के इस पड़ाव पर पेंशन ही सहारा

40 साल पुरानी पेंशन बंद होने पर बवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय से कहा- जीवन के इस पड़ाव पर पेंशन ही सहारा

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग की है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर