राहुल गांधी पर संस्कारों की अनदेखी का आरोप : दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर चढ़ाया पुष्प!

rahul-gandhi-indira-gandhi-tribute-shoes-controversy

राहुल गांधी पर संस्कारों की अनदेखी का आरोप : दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर चढ़ाया पुष्प!

राहुल गांधी पर संस्कारों की अनदेखी का आरोप  दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर चढ़ाया पुष्प

मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। वे सबसे पहले भोपाल के राज भोज एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर पार्टी कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर रखी गई थी जिस पर श्रद्धांजलि अर्पित की जानी थी।

पुष्पांजलि में जूते पहनने को लेकर उठे सवाल

जब राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे  तो उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने जूते नहीं उतारे। उनके साथ मौजूद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी जूते पहनकर ही श्रद्धांजलि दी।

read more: राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान शुरू.. 

 अन्य नेताओं ने निभाई परंपरा

जहां राहुल गांधी और उमंग सिंघार ने जूते नहीं उतारे वहीं जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए जूते उतारकर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे यह मुद्दा और भी चर्चा में आ गया है।

 वीडियो वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी और उमंग सिंघार को जूते पहने हुए पुष्प चढ़ाते देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की नाराजगी झेल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा - यह हमारे संस्कार नहीं

[caption id="attachment_85613" align="alignnone" width="300"]Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy: Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy:[/caption]

Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जूते पहनकर श्रद्धांजलि देना हमारे भारतीय संस्कार नहीं हैं। यह आचरण निंदनीय है और राहुल गांधी को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। राहुल गांधी के आते ही प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE  

संबंधित सामग्री

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर  11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

राज्य

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर 11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

उत्तराखंड की नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

राज्य

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

देश-विदेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

राज्य

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

देश-विदेश

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।