गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती

सीएम धामी ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत को किया नमन, बोले- युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनकी विरासत और योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

By : सोनिया रायकवार
सीएम धामी ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत को किया नमन, बोले- युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पं. पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया।

सीएम धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत एक प्रखर राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ सच्चे देशभक्त भी थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है और युवा पीढ़ी को उनसे हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कुली बेगारी प्रथा और जमींदारी जैसी सामाजिक व्यवस्थाओं के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया और समाज में व्याप्त इन कुरीतियों को समाप्त करने में अहम योगदान दिया।

हिंदी को राजभाषा के रूप में दिलाई प्रतिष्ठा

सीएम धामी ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में भी पं. पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देश की प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आधुनिक भारत के निर्माण में भी अहम योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश के पहले सीएम और देश के गृहमंत्री रहे

पं. गोविन्द बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने देश के गृहमंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पं. पंत ने राष्ट्र निर्माण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का प्रेरणादायी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके आदर्शों और योगदान को याद करना नई पीढ़ी को देशसेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का माध्यम है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर