“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान

पंजाब में बढ़ेगी एविएशन ट्रेनिंग

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साहनेवाल एयरपोर्ट को पायलट ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब” बोले सीएम मान

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान | None

पंजाब में हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा के दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने कहा कि साहनेवाल एयरपोर्ट को भविष्य में देश के युवाओं के लिए पायलट ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

युवाओं को मिलेगा एविएशन सेक्टर में नया मौका

पंजाब सीएम मान

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब पहले से ही एविएशन ट्रेनिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पटियाला और अमृतसर में संचालित एविएशन सेंटरों से ट्रेनिंग लेकर कई युवा पायलट और एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य सेवाओं में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। अब सरकार की योजना साहनेवाल एयरपोर्ट को भी इसी दिशा में विकसित करने की है, ताकि पंजाब के युवाओं को राज्य में ही बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं मिल सकें।

हलवारा एयरपोर्ट के विस्तार की तैयारी

सीएम मान ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल और एप्रन के विस्तार के लिए पंजाब सरकार के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। कई यात्रियों ने उनसे बातचीत में बताया कि अब उनका लगेज हलवारा से ही चेक-इन हो जाता है और दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर वे आसानी से लंदन और अमेरिका जैसे देशों तक पहुंच रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा तीन वर्ष पहले ही हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को कई बार पत्र भी लिखे गए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

चुनावी तैयारियों में जुटी AAP

वहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में एंटी इंकम्बेंसी नहीं बल्कि “प्रो इंकम्बेंसी” का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार की जनहित योजनाओं से संतुष्ट है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पहले से ज्यादा सीटें जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक लगातार बैठकों का दौर चलेगा, जिसमें चुनावी रणनीति और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

गुरुद्वारे में सेवा के दौरान हादसा:घास काटने की मशीन में उतरा करंट, ग्रंथी मनजिंदर सिंह की गई जान 

राज्य

गुरुद्वारे में सेवा के दौरान हादसा:घास काटने की मशीन में उतरा करंट, ग्रंथी मनजिंदर सिंह की गई जान 

पंजाब के फरीदकोट में गुरुद्वारा बाबा शहीद सिंह तप स्थान पर ग्रंथी मनजिंदर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।

PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; 14 अगस्त को होगी अगली वार्ता

राज्य

PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; 14 अगस्त को होगी अगली वार्ता

पंजाब में प्रस्तावित बस हड़ताल स्थगित होने के बाद बस सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, यात्रियों को बड़ी राहत मिली और आवाजाही सामान्य हो गई है।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।