पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन

रेल रोको आंदोलन शुरू

पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन

पंजाब में बंदी सिंखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू किया। भारी पुलिस बल तैनात है।

पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन

पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन |

पंजाब में बंदी सिंखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया।

रेलवे ट्रैक पर धरना 

11 से 2 बजे तक धरना मोर्चा धरना देगा। सभी प्रतिनिधि और समर्थक गुरुद्वारा परिसर से एक मार्च के रूप में रवाना हुए। यह मार्च माधोपुर चौक तक गया और रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात बाधित कर दिया। आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। ट्रैक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारी हालातों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

आंदोलनकारियों की मांग

इस रेल रोको आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। फिलहाल बड़ी संख्या में समर्थकों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। नेताओं का कहना है कि अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों को अभी भी जेलों की सलाखों के पीछे रखना मानवाधिकारों और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है, जिससे पूरे सिख जगत में भारी आक्रोश है। इसके साथ ही मोर्चे ने एक और बड़ी मांग रखते हुए कहा कि Blacklist में दर्ज करीब 20 हजार सिखों के नाम इस सूची से तुरंत बाहर किए जाने चाहिए।

संबंधित सामग्री

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

राज्य

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि भूपेश बघेल ने की। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की चुप्पी बनी रही।

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

राज्य

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- &quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए&quot

राज्य

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

पंजाब में अकाली दल नेता दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े फायरिंग, हालत गंभीर

राज्य

पंजाब में अकाली दल नेता दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े फायरिंग, हालत गंभीर

मानसा जिले में दिनदहाड़े फायरिंग में अकाली दल के नेता दलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और फरार हो गया।