महिला की मौत पर रहस्य

बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी महिला की होटल में मिली लाश ,2 बच्चों की मां थी 

पंजाब के कोटकपूरा में होटल के कमरे में महिला की लाश मिली। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी थी। पुलिस ने मौत की जांच शुरू की।

बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी महिला की होटल में मिली लाश ,2 बच्चों की मां थी 

बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी महिला की होटल में लाश मिलने से सनसनी फेल गई पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध हालत में लाश पड़ी मिली। वह रात में अपने बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी थी। सुबह वह बेशुध मिली। इसके बाद युवक ने ही होटल के मैनेजर को बुलाकर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह और एएसआई नवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है।मृतक की पहचान राजप्रीत कौर (34) के नाम से हुई, जो गांव ढिलवां कलां की रहने वाली थी। महिला का बॉयफ्रेंड भी उसके गांव का ही बताया जा रहा है।

2 बच्चों की मां थी महिला

जानकारी के अनुसार, राजप्रीत कौर शादीशुदा थी और उसके 2 बच्चे हैं। जबकि उसका बॉयफ्रेंड प्रितपाल सिंह अविवाहित है। राजप्रीत कौर बठिंडा जिले के गांव जीदा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थी।दोनों होटल में गुरुवार की रात 10 बजे पहुंचे थे और ठहरने के लिए कमरा लिया हुआ था। सुबह महिला के साथ ठहरे बॉयफ्रेंड ने सबसे पहले होटल मैनेजर को को सूचना। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मैनेजर जब रुम में पहुंचा, तो महिला बेड पर बेशुध हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लाश को बब्जे में ले लिया।

हार्ट अटैक से मौत की आशंका 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


 

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर