पंजाब में किसानों का प्रदर्शन

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब में किसानों ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा समेत सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। यह विरोध सरकार की लैंड पूलिंग नीति और अन्य मामलों के खिलाफ है।

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने लुधियाना स्थित पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा समेत राज्यभर के सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

बिना टोल दिए निकल रहे वाहन

किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। यहां आम जनता के वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए गुजरने दिया जा रहा है। किसानों का यह विरोध मुख्य रूप से सरकार की ओर से लाई जा रही ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ है। इसके अलावा, जमीन गिरवी रखने और लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों में भी किसान लंबे वक्त से न्याय की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के हितों के खिलाफ हो सकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठकें कीं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डल्लेवाल ने सरकार पर साधा निशाना

इस बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा पहले से ही तैयार कर ली गई थी। गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (SKM गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था कि 14 जुलाई को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को जनता के लिए टोल फ्री कर दिया जाएगा। डल्लेवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब की उपजाऊ कृषि भूमि को हासिल कर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की कोशिश की जा रही है। लैंड पूलिंग नीति इसी दिशा में उठाया हुआ कदम है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर