20 साल की सेवा का मिला सम्मान, पंजाब में मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्...

पंजाब में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण

20 साल की सेवा का मिला सम्मान, पंजाब में मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को किया नियमित

पंजाब सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को नियमित करते हुए योग्यता पर आधारित नौकरी प्रदान करने की प्रतिज्ञा जताई।

20 साल की सेवा का मिला सम्मान पंजाब में मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को किया नियमित

20 साल की सेवा का मिला सम्मान, पंजाब में मान सरकार ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को किया नियमित | None

पंजाब सरकार ने वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को सोमवार को नियमित कर बड़ी सौगात दी है। करीब दो दशक से विभाग में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को सोमवार को मोहाली के सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अब सरकारी नौकरियां किसी सिफारिश या राजनीतिक दबाव के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी तरह योग्यता और मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है और किसी भी उम्मीदवार को नौकरी हासिल करने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ रही।

विधानसभा सत्र के दौरान भगवंत मान

कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में आम कर्मचारियों और उनके परिवारों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

सीएम ने नियमित किए गए कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों की सुरक्षा करेगी और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को भी नियमित करने की प्रक्रिया जारी है।

पंजाब के संविदा कर्मचारी

उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में न्यायालय से जुड़े विवादों के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है, लेकिन सरकार जल्द से जल्द समाधान निकालने के प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से विभिन्न विभागों में लगातार भर्तियां की जा रही हैं और अब तक 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

हर जिले में लगाए जाएंगे 6.5 लाख पौधे

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के प्रत्येक जिले में साढ़े छह लाख पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान के लिए सरकार ने विस्तृत योजना तैयार कर ली है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।

जंगलात विभाग के गेस्ट हाउस होंगे आधुनिक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वन विभाग के सभी गेस्ट हाउस के नवीनीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चोहल डैम के पास स्थित गेस्ट हाउस का कायाकल्प किया जा चुका है और अब इसी मॉडल के आधार पर राज्य के अन्य गेस्ट हाउसों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को मजबूत करने के साथ-साथ कर्मचारियों की सुविधाओं और विभागीय ढांचे को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

संबंधित सामग्री

मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना.. PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना.. PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इस कारण सभी स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया।

पटियाला में अकाली दल को झटका, मनजीत सिंह अरनो समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

राज्य

पटियाला में अकाली दल को झटका, मनजीत सिंह अरनो समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

मनजीत सिंह अरनो सहित कई अकाली नेता और समर्थक पटियाला में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसे भाजपा की मजबूती और संगठन विस्तार का संकेत माना जा रहा है।

17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ‘संत रविदास एक्सप्रेस’, जालंधर रेलवे स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

राज्य

17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ‘संत रविदास एक्सप्रेस’, जालंधर रेलवे स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

पंजाब और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा, जिसे प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

पंजाब में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को मिली नई धार, गांव स्तर पर लागू हुआ ‘गांवों का हाल’ एक्शन प्लान

राज्य

पंजाब में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को मिली नई धार, गांव स्तर पर लागू हुआ ‘गांवों का हाल’ एक्शन प्लान

पंजाब में नशामुक्ति अभियान 'युद्ध नशों विरुद्ध' को प्रभावी बनाने के लिए भगवंत मान सरकार ने नई कार्ययोजना शुरू की है।

हरियाणा में फैमिली ID की आय जांच को लेकर बड़ा फैसला, CM सैनी ने ग्राम सभाओं को दी अहम जिम्मेदारी

राज्य

हरियाणा में फैमिली ID की आय जांच को लेकर बड़ा फैसला, CM सैनी ने ग्राम सभाओं को दी अहम जिम्मेदारी

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र की आय सत्यापन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ग्राम सभाओं का उपयोग करने की योजना बनाई गई है।