पंजाब में राजनीतिक तनाव

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

By : रोहन उमक
“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

“ईडी के डर से पंजाब में सियासी पकड़ बनाने की कोशिश”: पंजाब CM मान का बीजेपी पर तीखा हमला

पंजाब की सियासत शनिवार को एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए राज्य में भय का माहौल बनाकर राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश की जा रही है। मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में ऐसी रणनीतियां सफल नहीं होने दी जाएंगी।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

बीजेपी का चुनावी चिन्ह

मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई, आयकर विभाग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल भाजपा राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह अब पंजाब भी भाजपा के निशाने पर है। मान ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उद्योगपति अशोक मित्तल के प्रतिष्ठानों पर ईडी की छापेमारी हुई थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होते ही कार्रवाई थम गई। इसी तरह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ तीसरी बार ईडी की रेड होने का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव की रणनीति बताया।

मोदी-शाह पर सीधा निशाना साधा

मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राज्यों में इस तरह की राजनीति कर सकती है, लेकिन पंजाब में यह मंसूबे सफल नहीं होंगे।

मान ने कहा कि उनकी ‘शुक्राना यात्रा’ को विफल करने के लिए ही राज्य में धमाकों और छापेमारी की घटनाएं करवाई जा रही हैं।

सीएम मान की शुकराना यात्रा का एक दृश्य

भाजपा पर ‘अराजकता फैलाने’ का आरोप

मान ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले राज्यों में अस्थिरता पैदा करती है और फिर वोट मांगती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि अब यही रणनीति पंजाब में अपनाई जा रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अब “भारत जलाओ पार्टी” बन चुकी है और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर भी टिप्पणी करते हुए सवाल उठाया कि क्या अब भाजपा देशभक्ति के प्रमाणपत्र बांटेगी।

बेअदबी कानून पर अडिग रुख

‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन कानून 2026’ पर बोलते हुए मान ने साफ किया कि यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गवर्नर की मंजूरी के बाद यह कानून लागू हो चुका है और विश्वभर की सिख संगत इसका समर्थन कर रही है।

गुरु ग्रन्थ साहिब

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा दिए गए नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि कितनी भी बैठकों के बावजूद यह कानून वापस नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

Gen Z को लेकर बिहार BJP एक्टिव, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद CM सम्राट चौधरी हुए सक्रिय

भारतीय जनता पार्टी बिहार में Gen Z युवाओं के साथ संपर्क साधने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है, जिसमें युवा समस्याओं और उम्मीदों को समझने पर जोर दिया जाएगा।

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026