Pothole in Bhopal: राजधानी में गड्ढा...राहगीर हुए परेशान

pothole-chaos-bhopal-capital

Pothole in Bhopal: राजधानी में गड्ढा...राहगीर हुए परेशान

pothole in bhopal राजधानी में गड्ढाराहगीर हुए परेशान

अचानक धसी ज्योति टॉकीज के सामने की सड़क

Pothole in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर की व्यस्त सड़क अचानक धसने से हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बीच सड़क में गहरा गड्ढा बन गया, जो देखने में किसी सुरंग या झरने जैसा प्रतीत हो रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

पुराना नाला बना सड़क धंसने की वजह

जानकारी के अनुसार, एमपी नगर की यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे बहने वाला पुराना नाला इस हादसे की मुख्य वजह हो सकता है। बारिश के कारण नाले का पानी सड़क के नीचे रिसने से मिट्टी कमजोर हो गई, जिसके चलते सड़क धंस गई। इस घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं। Pothole in Bhopal:

मंत्री के बयान पर फिर छिड़ी बहस

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का पुराना बयान... जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे रहेंगे फिर से चर्चा में आ गया है। विपक्ष और आम लोग इस बयान को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। भोपाल में सड़क धंसने की यह घटना कोई नई बात नहीं है... इससे पहले इंदौर और ग्वालियर में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

राजधानी का हाल बुरा, अन्य जिलों की चिंता

Pothole in Bhopal : भोपाल में सड़क धंसने की घटना ने एक बार फिर शहर की बुनियादी ढांचे की कमियों को उजागर कर दिया है। जब राजधानी की सड़कों का यह हाल है... तो प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। स्थानीय लोग और विशेषज्ञ सड़क निर्माण में गुणवत्ता और रखरखाव पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं... ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। https://youtube.com/shorts/-HdGW5x8Kic?si=_kbY8kZOCpQWZa-a      

संबंधित सामग्री

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

राज्य

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

झारखंड में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य ने संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा की बात कही।

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

राज्य

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित खेत बचाओ अभियान में कई भाजपा नेता अनुपस्थित रहे, जिससे राजनीतिक चर्चा गरमाई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नए FPO की शुरुआत की।

Whatsapp ने लॉन्च किया यूजरनेम फीचर, यूजरनेम की बुकिंग शुरू

देश-विदेश

Whatsapp ने लॉन्च किया यूजरनेम फीचर, यूजरनेम की बुकिंग शुरू

META के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने एक नया फीचर पेश किया है जहां यूजर्स अपना मोबाइल नंबर बताए बिना यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे। यह सुविधा धीरे-धीरे सभी देशों में उपलब्ध होगी।

राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा वक्त, लिस्ट पर फंसा मामला

राज्य

राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा वक्त, लिस्ट पर फंसा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास को खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है, जबकि सरकार ने उन्हें 7 दिनों का नोटिस दिया था।

दिव्या सुरेश ने साझा किया मोलेस्टेशन का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

मनोरंजन

दिव्या सुरेश ने साझा किया मोलेस्टेशन का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में उत्पीड़न की घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें और उनकी दोस्त को एक व्यक्ति द्वारा परेशान किया गया।