PM Modi Inaugurates Ganga Expressway

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, हरिद्वार से जुड़ेगा

PM Modi inaugurated the Ganga Expressway in Hardoi, UP, which will connect Meerut to Prayagraj, reducing travel time significantly.

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, हरिद्वार से जुड़ेगा

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। PM ने सपा और कांग्रेस पर कहा- सपा विकास और नारी विरोधी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने इनका नारी विरोधी चेहरा देखा है। इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट दिया।

 

एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले PM-CM

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रही दूसरे चरण की वोटिंग का जिक्र किया। कहा- जो खबरें आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि प. बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। ऐसी वोटिंग पिछले कई दशकों में नहीं देखी। इससे पहले PM ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगाया। CM योगी के साथ एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले। 594 km लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी मात्र 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक 11-12 घंटे लगते थे।

कितनी आई लागत?

एक्सप्रेस-वे करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया, इसको बनने में 5 साल का वक्त लगा। इस हिसाब से 1 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे की औसत लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख है। PM मोदी ने ही 18 दिसंबर, 2021 को शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे UP का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था, जिसकी लंबाई 340 किमी है।

विकास का विजन 

PM ने कहा मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा गया। इसमें विकास का विजन भी झलकता है। साथ ही हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। डबल इंजन की सरकार में शिलान्यास भी होता है और उद्घाटन भी होता है। यह सिर्फ हाई-स्पीड सड़क नहीं है, बल्कि सपनों का गेटवे है। 

अर्थव्यवस्था की रीढ़

CM योगी ने कहा कि 2021 में आपने एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। आज आपके हाथों इसका लोकार्पण हुआ। गंगा एक्सप्रेस-वे UP की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने जा रहा है। भक्त प्रह्लाद और नरसिंह की इस पावन धरती से मैं PM का अभिनंदन करता हूं। CM ने कहा हरदोई भगवान विष्णु के परमभक्त प्रह्लाद की भूमि है। जब 2021 में आधारशिला रखी गई थी, उस वक्त कोरोना चल रहा था। इसके बावजूद इसे समय-सीमा के अंदर पूरा किया गया है। पूरे देश के अंदर हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं।

क्यों खास एक्सप्रेस-वे

12 जिलों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे बहुत खास है। यहां पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर बनाए गए, जिनमें ठहरने की व्यवस्था, इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर और फूड कोर्ट शामिल हैं। सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई हैं। इन पर वाहन के टायर आते ही ड्राइवर को वाइब्रेशन महसूस होता है, जिससे हादसों की आशंका न के बराबर होगी। एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की लैंडिंग के लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास 3.5 KM लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। बता दे यह देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026