फायरिंग की घटना में खान सर पर FIR

खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, FIR दर्ज, गार्ड बोला - हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग के बाद शिक्षक खान सर के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, FIR दर्ज, गार्ड बोला - हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे

राजधानी पटना में कोचिंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी पुलिस ने अपने लिखित बयान के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया। पुलिस का कहना है कि खान सर की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर रेड मारी जा रही है। 

‘गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे’

खान सर के गार्ड्स ने बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की। BNS की धारा 109 के तहत ये केस दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती। FIR के बाद खान सर की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। इधर, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की मीटिंग हुई। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो बहकावे में ना आएं। वहीं, सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स खान सर के कोचिंग के बाहर जुटे और समर्थन में नारेबाजी की।

गिरफ्तार गार्ड

जांच में सहयोग

हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी। दरअसल, 2 जून की रात खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का Video सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स कोजेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज FIR में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है।

संबंधित सामग्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली के एक प्लांट में बॉयलर फटने के कारण भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में मौजूद सभी 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026