25 फीट ऊंची लपटों से निकला पंडा, मथुरा में होलिका दहन का अद्भुत नजारा

panda-emerges-25-foot-flames-mathura-holika-dahan

25 फीट ऊंची लपटों से निकला पंडा, मथुरा में होलिका दहन का अद्भुत नजारा

25 फीट ऊंची लपटों से निकला पंडा मथुरा में होलिका दहन का अद्भुत नजारा

Mathura Holika Dahan Panda: ब्रज की होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि अटूट विश्वास की कसौटी भी है। मथुरा में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जब कोसीकलां के फालैन गांव में होलिका की लपटें आसमान छू रही थीं, तब संजू पंडा नाम का शख्स वहां पहुंचा औक दहकते अंगारों के बीच से दौड़ लगा दी। ताज्जुब की बात यह रही कि इतनी भीषण आग के बावजूद संजू पंडा का शरीर बिल्कुल नहीं झुलसा। गांव फलन की यह परंपरा करीब 5200 सालों पुरानी मानी जाती है।

मथुरा में होलिका दहन

जलती होलिका के बीच दौड़ा पंडा

संजू पंडा बीच में अग्नि देवता को प्रणाम करता है, फिर कुछ सेकेंड में ही जलती होलिका को पार कर जाता है। और उफ तक नहीं करता, शरीर बिल्कुल नहीं झुलसता। यह दृश्य जिसने भी यह नजारा देखा, वो हैरान रह गया। देश-विदेश के 50 हजार से ज्यादा लोग बांके-बिहारी की जय का उद्घोष करने लगे।

[caption id="attachment_138419" align="alignnone" width="1177"]जलती होलिका से निकला पंडा जलती होलिका से निकला पंडा[/caption]

5200 साल पुरानी परंपरा 

करीब 5200 साल पुरानी यह परंपरा फालैन गांव में होलिका दहन की रात मनाई जाती है। मान्यता है कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने प्रह्लाद को जलाने का प्रयास किया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई थी। यह दूसरी बार है जब संजू पंडा धधकती आग के बीच से निकला है। इससे पहले, संजू के बड़े भाई मोनू पंडा इस परंपरा को निभाते रहे हैं।

Mathura Holika Dahan Panda: 45 दिन की तपस्या

संजू पांडा पिछले 45 दिनों से प्रह्लाद मंदिर में तपस्या कर रहे थे। जमीन पर सोकर और केवल फलाहार लेकर ब्रह्मचर्य का पालन किया। परंपरा के मुताबिक, होलिका दहन से पहले उन्होंने मंदिर की ज्योति पर हाथ रखकर देवी संकट का इंतजार किया। जैसे ही उन्हें ज्योति में शीतलता महसूस हुई, उन्होंने आग में प्रवेश का इशारा कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बहन ने होलिका को दिया अर्घ्य

संजू पंडा का कहना है कि 45 दिनों तक ठाकुर जी की सेवा की। बताशा और घी से हवन चलता है। हमारी बहन पहले होलिका पर दूध से धार देती है। इसके बाद ही हम आग से निकलते हैं। इस दौरान प्रह्लाद जी साक्षात हमारे साथ होते हैं।

विदेशी पर्यटक दंग

इस दृश्य को देखने जर्मनी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों से विदेशी पर्यटक भी पहुंचे और दंग रह गए। विज्ञान के जानकारों के मुताबिक, यह आज भी एक अनसुलझी पहेली है, लेकिन ग्रामीण इसे भगवान नरसिंह का वरदान मानते हैं जिसे प्रह्लाद के वंशज निभाते आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफ स्टाइल

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

सावन के आगमन के साथ, नए ब्लाउज डिजाइन्स फैशन की दुनिया में प्रमुखता से उभर रहे हैं, जिसमें विविधता और आधुनिकता की झलक मिलती है।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।


ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

राज्य

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले नगर निगम आवारा कुत्तों के प्रबंधन और शहर की सफाई में जुटा। एबीसी सेंटरों की कमी और भोजन, बजट की चुनौतियां बढ़ीं।